मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

विकास करनेवाली पार्टी है राकांपा : चेतन तुपे

कोंढवा, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी वादा नहीं करती बल्कि काम पूरा करके दिखलाती है। दूसरों की तरह विज्ञापन नहीं करती है। राष्ट्रवादी पार्टी विकास करनेवाली पार्टी है। राष्ट्रवादी का हर कार्यकर्ता, नेता हमेशा नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करता है।   यह विचार हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे ने व्यक्त किये।
पूर्व नगरसेविका नंदाताई नारायण लोणकर के अथक प्रयासों से मनपा प्रशासन के माध्यम से बनाई गई कोंढवा-एनआयबीएम चढ़ाईवाली सड़क का उद्घाटन विधायक चेतन तुपे के शुभ हाथों किया गया तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के अध्यक्ष प्रशांत दादा जगताप, पूर्व नगरसेवक फारुखभाई इनामदार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, कार्याध्यक्ष संदीप बधे, संजय गांधी निराधार योजना महाराष्ट्र राज्य के सदस्य कलेश्वर घुले, बापू मुलाणी, झोयेब काझी, मोहमद्दीन खान, बापू रोकडे, संजय लोणकर, वोबेद शहा, किरण कुमावत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
विधायक चेतन तुपे ने आगे कहा कि काम पूरा होने तक हम इसे अपना कर्तव्य समझते हैं। हाथों पर लगी घड़ी सही समय बताती है। आनेवाले समय में आप घड़ी ही चुनें। इस क्षेत्र में नंदाताई लोणकर और नारायण लोणकर काम अच्छा कर रहे हैं इसलिए जनता विकास करनेवालों को ही वोट करें।
पहले क्लाउड नाइन के पास आनंदवन पार्क के पास खड़ी ढलान के कारण कई हादसे हो चुके हैं और कई जानें जा चुकी हैं। पूर्व नगरसेविका नंदाताई लोणकर और राकांपा नेता नारायण लोणकर ने वन विभाग से लगातार अनुवर्ती करके उक्त सड़क के लिए मंजूरी प्राप्त की। नंदाताई लोणकर के प्रयासों से चढ़ाईवाली सड़क को छोटा कर सीमेंट कांक्रीट की अच्छी सड़क बनाई गई है।
आदित्यराज ठेकेदार किरण कुमावत ने विश्वास दिलाया कि सड़क 25 साल तक चलेगी। कोंढवा परिसर में बड़ी चढ़ाईवाली सड़क को कम करके अच्छी  सीधी सड़क बना दी गई है और अब यह यातायात के लिए खुली कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ