मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पहली कार्गो विशेष गाड़ी खड़की रेल्वे स्टेशन से रवाना हुई

पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल की वाणिज्य तथा परिचालन विभाग की गठित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट विभिन्न नए गंतव्य एवं ग्राहकों की खोज करने में संयुक्त रूप से लगातार प्रयासरत है। मंडल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न  वस्तुओं का परिवहन नियमित रूप से किया जाता है जिसमें ऑटोमोबाइल, शक्कर, पेट्रोलियम आदि उत्पाद शामिल है। मालगाड़ियों का सुगम परिवहन कर देश के विभिन्न क्षेत्रों में जरुरी वस्तुओं को पहुंचाना सुनिश्चित किया जाता है।
मंडल के खड़की स्टेशन से गुरुवार दिनांक 21 जून को पहली कार्गो विशेष गाड़ी संकरेल - हावड़ा के लिए रवाना की गई। पुणे रेल मंडल के आसपास औद्योगिक क्षेत्र बड़ी संख्या में है, लेकिन पुणे से रेल द्वारा मामूली संख्या में पार्सल भेजे जाते थे जो अपने गंतव्य के लिए उस क्षेत्र में जानेवाली गाड़ी में वीपीयू कोच लगाकर पहुंचाए जाते थे। पार्सल से राजस्व बढ़ाने में विभाग की गठित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट टीम विभिन्न कंपनियों के साथ चर्चा कर सतत प्रयासरत थी। टीम के प्रयासों के फलस्वरूप पहली कार्गो विशेष गाड़ी खड़की से रवाना की गई, जिसमें 14 वीपीयू कोच हैं तथा इसमें लदा हुआ सामान 90% व्हाइट गुड्स है जिसमें एसी, फ्रिज, टीवी इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं शामिल हैं, जिनका कुल भार 322 टन है तथा इसके चलते रेलवे राजस्व को पंद्रह लाख रुपए से अधिक की आय हुई।
बीडीयू  टीम के प्रयासों से चलते पहले  सड़क मार्ग से भेजी जानेवाली वस्तुएं अब रेल मार्ग पर डायवर्ट करने में सफलता मिली है।  पुणे रेल मंडल पर प्रति माह 7-8 पार्सल रैक लोड होने की उम्मीद है, जिससे प्रति माह 1-1.2 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हो सकता है।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दु दुबे, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेशकुमार सिंह के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे तथा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. स्वप्निल नीला के नेतृत्व में गठित बीडीयू टीम के सक्रिय प्रयासों के फलस्वरूप रेलवे का शीघ्र परिवहन, किफायती दरें, सुरक्षित परिचालन आदि विशेषताओं के कारण मंडल ने नया बिज़नेस प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ