मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दुनिया की सबसे लंबी और चुनौतीपूर्ण कॉम्रेड मॅरेथॉन प्रतियोगिता में डॉ.शंतनु जगदाले ने दिखाया जलवा

प्रतियोगिता सफलतापूर्वक पूरा करनेवाले राजनीति में भारत के अकेले व्यक्ति बन गए डॉ. शंतनु जगदाले
हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
दुनिया की सबसे लंबी और सबसे चुनौतीपूर्ण में से एक दक्षिण अफ्रीका की कॉम्रेड मॅरेथॉन प्रतियोगिता में पुणे के डॉक्टर शंतनु जगदाले ने भाग लेकर महज 11 घंटे 35 मिनट में प्रतियोगिता को पूरा किया। पैर में चोट लगने के बावजूद भी आर्यनमैन के बाद कॉम्रेड मॅरेथॉन प्रतियोगिता में शामिल होकर प्रतियोगिता सफलतापूर्वक पूरा करनेवाले डॉ. शंतनु जगदाले पहले राजनीतिक पदाधिकारी बन गए हैं।
यह दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी अल्ट्रा मैराथन दौड़ है। प्रतियोगिता दक्षिण अफ्रीकी सैनिकों की याद में आयोजित किया गई थी। इस साल इस प्रतियोगिता में लगभग 20,000 प्रतियोगियों ने भाग लिया था। भारत से 403 प्रतियोगी थे, जिसमें हड़पसर  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले एक थे।
डर्बन से पीटर्स मेरिटजबर्ग दो शहरों के बीच यह  प्रतियोगिता थी। इस प्रतियोगिता में दौड़ 870 मीटर की चढ़ाई थी और दौड़ को 12 घंटे के भीतर पूरा करना था। 
इस प्रतियोगिता के दौरान छह कट-ऑफ दिए जाते हैं। कट-ऑफ टाइमिंग के बाद एक निश्चित स्थान पर पहुंचने पर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाती है, लेकिन समय पर ही डॉ. शंतनु जगदाले ने यह प्रतियोगिता पूरी की। भारत के डॉ. शंतनु जगदाले ने हाल ही में कजाकिस्तान में आयोजित विश्व की प्रतिष्ठित आर्यनमैन प्रतियोगिता में भाग लिया और उन्होंने समय रहते प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। उसके बाद डॉ. जगदाले ने दक्षिण अफ्रीका में हाल ही में आयोजित कॉम्रेड मैराथन को पूरा किया। रनोहोलिकस के संस्थापक डॉ. योगेश सातव के नेतृत्व में वे प्रैक्टिस कर रहे थे। 
वह राजनीति में प्रतिस्पर्धा को पूरा करनेवाले भारत के अकेले व्यक्ति बन गए हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, विरोधी पक्षनेता अजीत पवार, सांसद सुप्रिया सुले, वंदना चव्हाण, डॉ. अमोल कोल्हे, विधायक चेतन तुपे, महिला आयोग की अध्यक्षा रूपाली चाकणकर, शहराध्यक्ष प्रशांतदादा जगताप आदि ने उनका अभिनंदन किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ