मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना की ओर से 2100 विद्यार्थियों को किए गए स्कूल बैग वितरित

कोंढवा, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की ओर से कोंढवा खुर्द परिसर के 2100 विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग का वितरण महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पुणे शहर के शहराध्यक्ष साईनाथ बाबर व पूर्व नगरसेविका आरती बाबर के मार्गदर्शन में मनसे नेता राजेंद्र (बाबू) वागसकर व महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना पुणे शहराध्यक्ष अमोल शिंदे व कोंढवा खुर्द ग्रामीणों के शुभ हाथों किया गया।इस अवसर पर यहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ विभाग अध्यक्ष अमोल शिरस, विभाग सचिव गोरख इंगले, श्रीमंत साईनाथ तरूण मंडल के अध्यक्ष योगेश बाबर, मनविसे कार्यकारिणी सदस्य सागर कुलकर्णी, मनविसे उपविभाग अध्यक्ष रोहित वाघमारे, विशाल गर, विशाल बावस्कर, संदीप चोरघडे, शुभम पवार, शुभम मुले, उपशाखा अध्यक्ष संदीप लडकत, प्रशांत कांबले, जयराम हिरेमठ साथ ही पार्टी के पदाधिकारी, पांडुरंग सेवाभावी मंडल, हभप मंडली, महाराष्ट्र सैनिक, अभिभावक और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
पहल का आयोजन मनविसे विभाग अध्यक्ष अशोक पवार, मनविसे सचिव रोनक बाबर, शाखा अध्यक्ष गणेश बाबर व रोहन गायकवाड द्वारा सफलतापूर्वक किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ