मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने हेतु देशी वृक्ष लगाएं और उनका संरक्षण करें : मंजू रस्तोगी

वडकीगांव, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने के लिए वृक्षारोपण एवं संरक्षण महत्वपूर्ण है। कोरोना में ऑक्सीजन का महत्व हर कोई जानता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए देशी पेड़ लगाने चाहिए, विदेशी नहीं। कृत्रिम नहीं बल्कि प्राकृतिक फल और सब्जियाँ हर किसी के आहार में होनी चाहिए। यह  विचार रोटरी क्लब ऑफ    अमानोरा की अध्यक्षा मंजू रस्तोगी ने व्यक्त किये।
वडकीगांव में स्थित गंगातारा वृद्धाश्रम परिसर में रोटरी क्लब ऑफ अमानोरा की ओर से वृक्षारोपण किया गया, तब क्लब की अध्यक्षा मंजू रस्तोगी, सचिव श्रीदेवी नारायण, सरस व्यंकट, सोनिया मेंघानी, प्रवीण प्रसाद, गीता मोहन, डिंपल सेठ, निनाद शेलार, संजीव रस्तोगी, व्यंकट रोट्रॅक्टर, तनिजा अग्रवाल, श्रुती कासार, तनिष्क अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
गंगातारा वृद्धाश्रम की संस्थापिका अध्यक्षा नीता भोसले ने कहा कि वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ ही गोमाता की भी देखभाल की जा रही है। स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक खाद्यान्न, फल, पत्तेदार सब्जियों के महत्व को आज हर कोई समझता है। 
सचिव एडवोकेट लक्ष्मी माने ने कहा कि कई लोगों द्वारा वृद्धाश्रमों में फल बांटे जाते हैं। हालाँकि इसके अलावा इस स्थान पर फलों के पेड़ लगाए गए तो आनेवाली पीढ़ियाँ हर मौसम के ताजे फल खा सकेंगी। इसके लिए अब फलदार पौधे लगाना बहुत जरूरी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ