हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
बिनावत टाउनशिप सोसायटी में सीपीआर तकनीक पर एक शिविर का आयोजन किया गया था। साईं स्पंदन हॉस्पिटल के डॉक्टर सुशांत शिंदे और उनके सहयोगियों द्वारा सीपीआर तकनीक का डेमो दिया गया। साथ ही हार्ट अटैक आने से पहले के लक्षण क्या होते हैं, ऐसी स्थिति में किस तरह सावधानी बरतें, क्या आहार लें, कैसे व्यायाम करें आदि के बारे में संक्षिप्त रूप से विवरण दिया गया। शिविर में सोसायटी के लगभग 100 महिला-पुरुष सदस्यों ने भाग लिया। सभी सदस्यों ने डॉक्टर के निर्देशानुसार डमी बॉडी पर प्रात्यक्षिक करके आनेवाली आपातकालीन स्थिति में किस तरह सावधानी बरतें, इस बारे में सीख ली। डॉक्टर गणपत शितोले ने उपस्थित सोसायटी के सदस्यों को मार्गदर्शन किया, साथ ही दिल का दौरा पड़ने पर तुरंत सीपीआर देकर कैसे बचाया जा सकता है, इसकी वैज्ञानिक जानकारी दी। सोसायटी के सेक्रेटरी शरद फडतरे, संदीप बडदे, महेश पाटिल, सचिन आंबेकर द्वारा सीपीआर शिविर उत्कृष्ट रूप से आयोजित किया गया था। सोसायटी के अध्यक्ष संतोष ननावरे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

0 टिप्पणियाँ