भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की खालापुर तहसील के इर्शालवाड़ी गांव में बुधवार रात चट्टान खिसकने से 48 घर तबाह हो गए। हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 75 लोगों का रेस्क्यू किया गया। 120 से ज्यादा लोग अभी मलबे में दबे हैं। इर्शालवाड़ी गांव में इन लोगों को रेस्क्यू करने के लिए NDRF की टीमें मौके पर तैनात है। मदद व पुनर्वासन मंत्री अनिल पाटिल ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो जख्मी लोगों को एयरलिफ्ट कराया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि मृतकों के परिवार को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से 5 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही घायलों के इलाज का खर्च भी सरकार उठाएगी। राज्य के 4 जिलों में इन दिनों बाढ़ जैसे हालात हैं। रायगढ़ जिले में 6 में से 3 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इनमें अंबा, सावित्री और पातालगंगा शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि कुंडलिका, गढ़ी और उल्हास नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बाढ़ जैसे हालात के बीच राज्य में NDRF की 12 टीमें तैनात की गई हैं। मौसम विभाग ने देश के 20 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 4 राज्यों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

अब तक 75 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात की। एक ट्वीट में श्री शाह ने कहा कि प्राथमिकता लोगों को बचाना और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करना है।
उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वह कल रात से ही स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में भारी बारिश और अंधेरे के कारण राहत कार्य में बाधा आई। लेकिन अब इसमें तेजी आ रही है।
श्री फडनवीस ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने आगे बताया कि घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद प्रदान करेगी और घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

0 टिप्पणियाँ