मुंढवा, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
केशवनगर परिसर में जलापूर्ति को सुचारू कराने हेतु युवा सेना पुणे कैन्टोन्मेंट मतदार संघ के अध्यक्ष आकाश सुनील जगताप लगातार जलापूर्ति के लिए प्रशासन से अनुवर्ती कर रहे थे, आखिरकार उनकी मेहनत रंग आई और उनके द्वारा जारी प्रयासों को सफलता मिल गई है। केशवनगर को सुचारू जलापूर्ति हो इसलिए पुणे महानगरपालिका के लश्कर जलापूर्ति विभाग ने 24 इंची मुख्य जलवाहिनी को 18 इंची पाइप लाइन जोड़कर केशवनगर की जलापूर्ति सुचारू रूप से कर दी गई है। इस संबंध में युवासेना की ओर से लश्कर जलापूर्ति विभाग एवं हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में निवेदन, शिकायतें एवं इस समस्या को लेकर चर्चा की गई थी। आखिरकार इस समस्या का हल निकल गया। साथ ही महात्मा फुले चौक में कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण खराब सड़क का भी डामरीकरण किया गया।

0 टिप्पणियाँ