मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

निःशुल्क एक्यूप्रेशर थेरेपी शिविर का सैकड़ों नागरिकों ने उठाया लाभ

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क) 
    भाजपा युवा मोर्चा पुणे शहर उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद (दादा) सुनील सातव की ओर से आयोजित किए गए तीन दिवसीय निःशुल्क एक्यूप्रेशर फूट थेरेपी शिविर का सैकड़ों नागरिकों ने लाभ उठाया। उक्त शिविर का आयोजन सातवनगर स्थित प्रमोद दादा सातव के जनसंपर्क कार्यालय में किया गया था। 
    इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए भाजपा युवा मोर्चा पुणे शहर उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद (दादा) सुनील सातव ने बताया कि यह थेरेपी 50 से अधिक रोगों के लिए उपयोगी है। एक्यूप्रेशर इलाज का एक प्राचीन तरीका है, जिसमें शरीर के विभिन्न हिस्सों के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दबाव डालकर बीमारी को ठीक करने  की कोशिश की जाती है। एक्यूप्रेशर की मदद से सिर्फ दर्द ही दूर नहीं होता बल्कि कई तरह के सेहत से जुड़े लाभ भी होते हैं। नागरिकों की सेहत को मद्देनजर रखते हुए साथ ही उन्हें राहत मिल पाए, इस मुख्य उद्देश्य से ही यह निःशुल्क एक्यूप्रेशर फूट थेरेपी शिविर का आयोजन किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ