हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) पुणे जिला युवक महासचिव विशाल शेलार ने अपना जन्मदिन हड़पसर स्थित सिद्धि वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाते हुए एक आदर्श समाज के सामने रखा है। सही मायने में युवा समाजसेवक विशाल शेलार द्वारा उठाया गया यह कदम काबिले तारीफ है। उन्होंने सिद्धि वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को स्वेटर भी वितरित किये।
इस अवसर पर यहां अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ पुणे जिला अध्यक्ष वसंत वाघमारे, रिपाइं कार्यकर्ता सतीश आल्हाट, महादेव कांबले, बापू गायकवाड, विशाल शेलार, अभिजित पाचकुडवे, आशीष आल्हाट, बालू पानसरे, सिद्धि वृद्धाश्रम की संस्थापिका छाया माने सरवदे, सुनील माने आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
महासचिव विशाल शेलार ने इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोग अपने जन्मदिन पर डीजे, फ्लेक्सबाजी आदि कर मनाते हैं, लेकिन ऐसा करने के बजाये उन्हें सामाजिक गतिविधियों पर खर्च करना चाहिए। मेरे जन्मदिन पर अन्य खर्चे करने के बजाए बुजुर्गों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से सिद्धि वृद्धाश्रम में स्वेटर वितरित किये गये हैं। नागरिक अपने माता-पिता की सेवा करें, वृद्धों को आश्रम जाने का समय न दें।

0 टिप्पणियाँ