मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर घरटे प्रकल्प के बच्चों को वितरित की गई स्कूल सामग्री

विद्या होडे और दत्ता खवले द्वारा किया गया आयोजन
हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
शिवसेना पक्षप्रमुख व महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव बालासाहब ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर हड़पसर गाड़ीतल पर स्थित घरटे प्रकल्प के बच्चों को स्कूल सामग्री, फल और बिस्कुट वितरित किए गए। इस पहल का आयोजन शिवसेना की वक्ता व पुणे शहर महिला उपशहर प्रमुख प्रा. विद्या संतोष होडे व विभागप्रमुख दत्ताभाऊ खवले द्वारा किया गया था। इस अवसर पर यहां पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटक संजय सपकाल, विभागप्रमुख नितिन गावडे, उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर शाखाप्रमुख अजय सपकाल, समीर मुलाणी, अनिकेत सपकाल, स्वप्निल वसवे, किरण जाधव, मुकुंद लाकडे, जीतू कदम, कुणाल वाघ, सविता गोसावी, शिल्पा पवार, सुहास पडवल, अमोल वाघमारे आदि के साथ पदाधिकारीगण व शिवसैनिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पहल के आयोजक शिवसेना वक्ता व पुणे शहर महिला उपशहर प्रमुख प्रा.विद्या संतोष होडे व विभागप्रमुख दत्ताभाऊ खवले ने बताया कि शिवसेना पक्षप्रमुख व महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव बालासाहब ठाकरे का जन्मदिन विधायक व सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से मनाया गया है। बच्चे शिक्षा से वंचित न हों, पढ़-लिखकर आगे बढ़ें। समाज के लिए कुछ करें, इस मुख्य उद्देश्य को सामने रखते हुए घरटे प्रकल्प के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में कोई कठिनाई न आए, इसलिए स्कूल सामग्री वितरित की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ