मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

न्या. देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

मुंबई, जुलाई (महासंवाद)
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने आज बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली।
शनिवार (29 जुलाई) को राजभवन में एक छोटे शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल रमेश बैस ने न्या. उपाध्याय को शपथ दिलाई।
शपथविधि समारोह में राज्यपाल की पत्नी रामबाई बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, कौशल्य विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढा, न्या. उपाध्याय के परिजन, लोकायुक्त विद्यासागर कानडे, राज्य मानवाधिकार आयुक्त न्या. के. के. तातेड, राज्य चुनाव आयुक्त युपीएस मदान, मुंबई व इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश व वकील उपस्थित थे।
शुरुआत में राज्य के मुख्य सचिव मनोज सौनिक द्वारा न्या. उपाध्याय की नियुक्ति के संबंध में राष्ट्रपति की अधिसूचना पढ़ी गई। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान और राज्यगान से हुई और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
न्या. देवेन्द्र कुमार उपाध्याय का जन्म 16 जून 1965 को हुआ था। न्या. उपाध्याय ने 1991 में लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 11 मई 1991 को एक वकील के रूप में नामांकित हुए। उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के समक्ष नागरिक और संवैधानिक मामलों का अभ्यास किया। उन्हें 21 नवंबर 2011 को अतिरिक्त न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत किया गया और 6 अगस्त 2013 को न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ