मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

“हम मंत्रालय व अधीनस्थ कार्यालयों में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं” : सर्बानंद सोनोवाल

सर्बानंद सोनोवाल ने किया ई-पुस्तकालय का उद्घाटन

    केंद्रीय पत्तनपोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय और आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज विज्ञान भवननई दिल्ली में आयोजित हिंदी सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान समिति के सदस्य श्री धनंजय महादिकराज्य सभा सदस्य व श्री भर्तुहरी महताबलोकसभा सदस्य श्री टीके रामचंद्रनआईएएस-सचिवपत्तनपोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में इन सभी की उपस्थिति में श्री सोनोवाल ने मंत्रालय की गृह पत्रिका ‘नौतरणी’ के नए अंक का विमोचन और वेबसाइट पर ई-पुस्तकालय का अनावरण किया।

    इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय पत्तनपोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पदचिन्हों पर चलकर हम मंत्रालय व अधीनस्थ कार्यालयों में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। राजभाषा को बढ़ावा देने के लिए हम जल्द ही पूर्व और पश्चिम कोस्ट में बैठकों का आयोजन भी करेंगे।

    इस कार्यक्रम के दौरान जिन पोर्ट्स ने राष्ट्रीय भाषा के लिए सराहनीय कार्य किया हैउन्हें राजभाषा शील्ड योजना के अंतर्गत और मौलिक पुस्तक योजना के अंतर्गत शील्ड व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया;  जिसमें दीपस्तंभ एवं दीपपोत महानिदेशालयनोएडाजवाहरलाल नेहरू पोर्टमुंबई पोर्टन्यू मैंगलोर पोर्टशिपिंग कोर्पोरेशन ऑफ इंडियाकोचीन शिपयार्ड लिमिटेडविशाखापट्टनम पोर्ट और मुरगांव पोर्ट को दिया गया।

    इस कार्यक्रम में समिति के गैर-सरकारी सदस्यों ने अपने सुझाव रखे जिनमें मंत्रालय की फाइलों में सरल शब्दों में हिंदी भाषा का प्रयोग, हिंदी का प्रचार एवं प्रसार और हिंदी के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति करना शामिल है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ