मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

छत्रपति शाहू महाराज ने सामाजिक और शैक्षणिक विचारों से महाराष्ट्र को दिशा दी : संजय सपकाल

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
छत्रपति शाहू महाराज ने सामाजिक और शैक्षणिक विचारों से महाराष्ट्र को दिशा दी है। कुस्ती को राजाश्रय, समाज में शिक्षा के प्रसार पर विशेष बल देते शिक्षा में अहम भूमिका, सामाजिक सुधार हेतु प्रोत्साहन आदि मुद्दों पर  उन्होंने अहम योगदान दिया। तीन प्रमुख समाज सुधारकों की वैचारिक विरासत के कारण महाराष्ट्र को फुले-शाहू-अम्बेडकर का महाराष्ट्र कहा जाता है। यह विचार शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटक संजय बापू सपकाल ने व्यक्त किए।  लोकराजा छत्रपति शाहू महाराज की 149 वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक न्याय दिवस शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की ओर से हड़पसर शाखा में मनाया गया। इस अवसर पर छत्रपति शाहू महाराज की प्रतिमा को हड़पसर विधानसभा संघटक संजय बापू सपकाल ने पुष्पहार अर्पित करके अभिवादन किया, तब वे बोल रहे थे। यहां शिवसेना हड़पसर शाखा प्रमुख अजय सकपाल, उपशाखा प्रमुख कुणाल सपकाल, उपशाखा प्रमुख सुरेश दोरी, भाऊ माकर, अक्षय पोटे, विनोद कुमार, परमेश्वर पंचम के साथ अन्य पदाधिकारीगण व शिवसैनिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ