मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना यानी मानवता की सेवा करना : नीता भोसले

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
गरीब बच्चों को शिक्षा प्राप्त कराने का अवसर प्रदान करना मानवता की सेवा करना है, यह कार्य सहकार्य शैक्षणिक सामाजिक संस्था की ओर से हर साल जारी है, जो सही मायने में सराहनीय है। कई बच्चे गरीबी के कारण पढ़ाई करने से वंचित रह जाते हैं, जिसका सीधा नुकसान देश के भविष्य पर पड़ता है। ऐसे में गरीबों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने की पहल जरूरी है। इस अभियान में लोगों को जुडऩा चाहिए। यह अपील समाजसेविका व गंगाराम    वृद्धाश्रम की संस्थापिका नीता भोसले ने की है।
सहकार्य शैक्षणिक सामाजिक संस्था की ओर से हर साल की तरह इस साल भी शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए हड़पसर के 11 मराठी स्कूल के छात्रों के घर घर जाकर सर्वे के बाद 85 गरीब और प्रतिभावान विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए गोद लिया गया है। उनका कार्यक्रम गत रविवार को एस. एम. जोशी कॉलेज, हड़पसर मालवाड़ी में संपन्न हुआ, तब वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां मनपा प्राथमिक विभाग पुणे की मुख्याध्यापिका लीला मोरे, लेबर कमिशनर दत्ता मोहिते, सहकार्य शैक्षणिक सामाजिक संस्था के संस्थापक सदस्य विनोद गलांडे, माणिकराव तुपे, डी.जे.मोहिते, पुलिस निरीक्षक (खुफिया प्रभाग एसपीआर) रवींद्र कांबले, संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष हरिभाऊ काले, आयरनमैन-टाइगरमैन विकी बारावकर, खेल साहित्य में पेशे से पहली महाराष्ट्रीयन महिला आशा शिंदे, पारिवारिक न्यायालय पुणे की मनप्रीतकौर अरोड़ा, एमएसडब्ल्यू पूर्व जिला बाल कल्याण समिति पुणे की बिना करनराज हिरेकर, पर्यावरण योद्धा कर्नल सुरेश पाटिल, क्लासवन ऑफिसर  बालासाहेब बेंद्रे, एडवोकेट शिरिष पाटिल, गंगाराम वृद्धाश्रम की अध्यक्षा लक्ष्मी माने, सहकार्य शैक्षणिक सामाजिक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष किरण तुपे, महिला अध्यक्ष सुलभा सालुंके, किरण लोहोकरे, रोहित होले, महेश ठोसर, सुहास पवार,     स्वप्निल भंडारी, नवनाथ तुपे, बालाजी माने, आनंद पाथरकर, सागर गाडे, वंदना मोडक, सुजाता गायकवाड आदि के साथ अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का प्रास्ताविक सहकार्य शैक्षणिक सामाजिक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष किरण तुपे ने करते हुए संस्था द्वारा जारी सामाजिक गतिविधियों और   पहल के बारे में संक्षिप्त रूप से जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ