मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राज्य के सभी नागरिक ‘आभा’ कार्ड के लिए पंजीकरण करें : सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपील

मुंबई, जुलाई (महासंवाद)
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (आभा) के एक भाग के रूप में, भारत सरकार ने डिजिटल हेल्थ कार्ड (आभा स्वास्थ्य विभाग) पहल शुरू की है। यह हेल्थ कार्ड राज्य के सभी नागरिकों के लिए आवश्यक है, इसलिए सभी नागरिकों को इस आभा कार्ड के लिए पंजीकरण कराना चाहिए। यह अपील सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई है। 
मरीज की सभी जानकारी एक ही स्थान पर और डिजिटल रूप में प्राप्त करने के लिए आभा कार्ड शुरू किया गया है। लोगों के बीमार होने के बाद आमतौर पर अस्पताल में एक कागज़ की फ़ाइल दी जाती है। मरीजों को हर जांच के लिए फाइल साथ रखनी पड़ती है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार अब नागरिकों को आभा स्वास्थ्य कार्ड देने जा रही है। आभा स्वास्थ्य कार्ड का मतलब आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता है।
आभा कार्ड नाम से डिजिटल स्वरूप में हेल्थ आईडी मिलेगी, इस कार्ड पर आपका मेडिकल इतिहास, जांच, किए गए इलाज आदि की जानकारी संग्रहित की जाएगी। यह सारी जानकारी आभा कार्ड पर डिजिटल रूप में संग्रहित होगी। नागरिकों के साथ-साथ डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों को रोगियों की पृष्ठभूमि यानी पिछली बीमारी, निदान, उपचार आदि को जल्दी और आसानी से समझने में मदद मिलेगी। इससे समय की बचत होगी। 
आभा हेल्थ कार्ड की मदद से देशभर के सभी अस्पतालों में इलाज लेने की सुविधा उपलब्ध होगी। डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक यूनिक हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। इस स्वास्थ्य कार्ड का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को पंजीकरण कराना चाहिए। यह अपील स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से की गई है। 
आभा कार्ड के लिए आधार कार्ड और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर आवश्यक है। आभा कार्ड के कारण इलाज के लिए हर जगह रिपोर्ट और दस्तावेज ले जाने की जरूरत नहीं है। आभा कार्ड में आपके ब्लड ग्रुप, बीमारी, मेडिकल आदि की पूरी जानकारी होगी। नागरिकों को ऑनलाइन इलाज, टेलीमेडिसिन, ई-फार्मेसी, व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड आदि सुविधाएं मिलेंगी। आभा कार्ड के कई फायदे हैं, जैसे आप अपनी मेडिकल रिपोर्ट या रिकॉर्ड    अस्पताल, मेडिकल, बीमा के साथ आसानी से साझा कर सकते हैं।
इस प्रकार आप बना सकते हैं आभा स्वास्थ्य कार्ड...
आप भारत में कहीं भी रहते हों, फिर भी आप अपने मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। कार्ड बनाने के लिए राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन की आधिकारिक वेबसाइट healthid.ndhm.gov.in पर जाना पड़ेगा। बाद में होम पेजपर ‘Create ABHA Number’ बटन होगा, उस पर आपको क्लिक करना है। उसके बाद अगले पेज पर आपके सामने आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) बनाने के लिए दो विकल्प दिखाई देंगे, यानी आप अपने 1) आधार कार्ड, 2) ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग  करके अपना स्वास्थ्य कार्ड बना सकते हैं।
अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आपको ड्राइविंग लाइसेंस विकल्प का चयन करना चाहिए, क्योंकि अगली बार जब आप आधार कार्ड नंबर डालेंगे तो आपको आधार लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा। 
अगले पेज पर अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करके ‘मैं सहमत हूं’ पर क्लिक करने के बाद आपको ‘मैं रोबोट नहीं हूं’ पर क्लिक करना होगा और कैप्चा ठीक से भरना होगा। इसके बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें। फिर आधार लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। इसे बॉक्स में दर्ज करें और ‘नेक्स्ट’ बटन पर क्लिक करें। फिर आपको ‘आधार प्रमाणीकरण सफल’ संदेश दिखाई देगा और आधार में दर्ज आपकी व्यक्तिगत जानकारी नीचे दिखाई देगी। इसे एक बार चेक करने के बाद आपको नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा।
अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जो ‘आभा’ कार्ड से जुड़ा होगा और बाद में लॉगिन के लिए काम आएगा। अगले पेज पर आपको एक संदेश दिखाई देगा कि आपका ‘आभा’ नंबर तैैैयार हो गया है। यह नंबर आधार नंबर की तरह ही अपने आप जेनरेट हो जाता है। 14 अंकों की इस संख्या को याद रखना मुश्किल है, इसलिए ‘आभा’ ने आभा एड्रेस की सुविधा शुरू की है। इसमें हम अपने पसंदीदा नाम को पते के रूप में उपयोग कर सकते हैं जैसे, name1234@abdm इसके लिए आप सबसे पहले ’Link ABHA Address’ बटन पर क्लिक करें। फिर ‘No’ पर टिक करें और ’Sign Up for ABHA Address’ बटन पर क्लिक करें।
अब हमें पसंदीदा नाम ABHA एड्रेस के रूप में तैयार करना है, इसलिए इसे नीचे बॉक्स में टाइप करें Create And Link बटन पर क्लिक करें। फिर आपके सामने 
ABHA क्रमांक, ABHA ऍड्रेस को सफलतापूर्ण लिंक होने का संदेश दिखाई देगा। फिर Go Back to your ABHA... बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको लॉगिन करने के लिए ABHA नंबर या अपना मोबाइल नंबर और जन्म का वर्ष दर्ज करना होगा और Create And Link बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यह पूछा जाएगा कि किस मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजना है आधार लिंक मोबाइल नंबर किंवा ABHA  नंबर लिंक मोबाइल क्रमांक पर इसलिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें और Continue बटन पर क्लिक करें। आपका ABHA नंबर कार्ड/हेल्थ कार्ड अगले पेज पर जेनरेट हो जाएगा। आप इसे डाउनलोड Download ABHA Number Card बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर कार्ड में कोई जानकारी छूट गई है तो शीर्ष पर My Account मेनू पर क्लिक करें और Edit Details  विकल्प पर क्लिक करें। खुलनेवाले पेज पर आप अपनी नई जानकारी दर्ज करें और Submit बटन पर क्लिक करें। इसके अलावा आप सेट पासवर्ड विकल्प पर क्लिक करके आभा अकाउंट का पासवर्ड भी सेट कर सकते हैं।
इस डिजिटल आभा स्वास्थ्य कार्ड का लाभ उठाने के लिए राज्य के सभी नागरिकों को अपना ‘आभा’ कार्ड बनवाना चाहिए। यह अपील सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ