मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शांतिप्रिय पुणे को अशांत करने का असफल प्रयास : एनआईए ने एक के बाद कइयों को किया गिरफ्तार

देश में आतंक मचाकर माहौल खराब करने के मनसूबे से इंसान हर हद पार कर राह है। इंसान ही इंसान का दुश्मन हो रहा है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर, उस शिक्षा का दुरूपयोग करके युवाओं को भड़काकर गलत राह पर ले जाकर इंसान के सामने इंसान को खड़ा करके आतंक की आग में इंसानियत को ही जला रहा है। ध्यान में रखिए हम भारतीय हैं, जो ना कभी झुकेंगे और ना ही टूटेंगे, आप लाख कोशिशें कर लो लेकिन हम कभी नहीं टूटेंगे। हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान कुछ ना कुछ करके हमारे देश की शांति खराब करने की, देश में आतंक मचाकर माहौल खराब करने की आए दिन कोशिश करता रहता है और अपने मुँह के बल गिर जाता है। हमारी जांच एजेंसियों ने अपनी सतर्कता से पुणे में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने से आतंकवादियों को कामयाब नहीं होने दिया।
पुणे को आतंकवादी का केंद्र बनाने के ख्वाब भूल जाओ। पुणे में हाल ही में जो कुछ गतिविधियां हुई हैं, जांच में जो बातें उजागर होकर सामने आयी हैं वे बेहद चौकानेवाली हैं। इन सभी खबरों से पुणेवासी अचंभित भी हुए हैं। एक के बाद एक पुणे शहर को जोर के झटके सहन करने पड़े हैं। इन घटनाओं से हम और सावधान हो गए हैं। हमारा पुणे शहर सुसंकृत और शांतिप्रिय के नाम से परिचित है और यही हमारे पुणे की पहचान है। एनआईए द्वारा जो सच्चाई सामने आई है, उस घटना ने पुणे शहर में भले ही भूकंप मचा दिया हो, लेकिन एनआईए ने आतंकवादियों को अपने गिरफ़्त में लेने के बाद उनके एक-एक मनसूबे एवं कारनामे पर पानी फेर दिया है। पुणेवासियों पर जो कहर बरपाना था, उसे पूरी तरह से नाकामयाब कर दिया है।
कुछ दिन पहले पुणे में आईएसआईएस से जुड़े एक इंजीनियर को गिरफ्तार करने के बाद एनआईए ने मुंबई, ठाणे और पुणे में सख्त तलाशी अभियान चलाया है। इसके मुताबिक, 3 जुलाई को एनआईए ने मुंबई में चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके नाम मुंबई के ताबिश नासिर सिद्दीकी, पुणे के जुबैर नूर मोहम्मद शेख, अबू नुसैबा और शरजील शेख और ठाणे के जुल्फिकार अली बडोदावाला हैं। अब हाल ही में पुणे वी कोंढवा से आतंकी संगठन से जुड़े एक डॉक्टर अदनानली सरकार की गिरफ्तारी से काफी हलचल मची हुई है। इस मामले में यह पांचवीं कार्रवाई की गई है। कोंढवा स्थित उसके घर से आईएसआईएस से जुड़े कई  दस्तावेज जब्त किए गए हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आईएसआईएस महाराष्ट्र मॉड्यूल मामले में आतंकवादी संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया है। 
पुणे शहर में इतनी बड़ी जांच मुहिम अब तक नहीं हुई जो हाल ही में की गई है। सलाम है हमारी यंत्रणा को जो अपने देशवासियों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध र्हैें जो देशवासियों पर आंच नहीं आने देती है। देश के खिलाफ षड्यंत्र रचनेवाले डॉ. अदनानली सरकार व उसके संबंधितों को गिरफ़्त में ले लिया गया। जनता को भी अब सावधानी बरतनी होगी। हम जिस परिसर में रहते हैं हमें भी ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। हमारे पास हो रही कुछ भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। कुछ भी गलत या कोई संदिग्ध हलचल होती हुई दिखाई दे तो हमें तुरंत नजदीकी पुलिस प्रशासन को अवगत कराना चाहिए।
-अमित मेहेंदले

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ