मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आम जनता के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर मैंने अपना फर्ज निभाया : इंद्रायणी न्हावले

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
बरसात के मौसम में नागरिकों के स्वास्थ्य की ओर महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग और जन प्रतिनिधियों द्वारा हो रही अनदेखी को मद्देनजर रखते हुए सामाजिक दायित्व के नाते आम जनता के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करके मैंने अपना फर्ज निभाया है। यह विचार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की अध्यक्षा व जनसेविका इंद्रायणी अजय न्हावले ने व्यक्त किए। 
जनसेविका इंद्रायणी अजय न्हावले के जन्मदिन के अवसर पर स्तुति न्हावले फाउंडेशन के माध्यम से मनसे युवा नेता अजय न्हावले के मार्गदर्शन में मनसे जनसंपर्क कार्यालय व गजाजन महाराज मंदिर के सभागृह में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भुजबल अस्पताल व तर्पण ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान शिविर, बॉडीफाई और फूट थेरपी का आयोजन किया गया था, जिसका परिसर की जनता ने लाभ उठाया। रक्तदान शिविर में सैकडों युवाओं एवं नागरिकों ने स्वस्फूर्ति रक्तदान किया,   रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और उपहार जनसेविका इंद्रायणी न्हावले और मनसे नेता अजय न्हावले द्वारा दिए गए।
कालेबोराटे-न्हावलेनगर परिसर में बरसात के दिनों में नागरिकों को विभिन्न बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहने के लिए स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क फूट थेरेपी, बॉडीफाई और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। क्रियान्वित की गई इस गतिविधि को नागरिकों ने बहुत ही अच्छा प्रतिसाद दिया। यह जानकारी मनसे युवा नेता अजय न्हावले ने दी। 
शिविर को सफल बनाने के लिए वैभव चव्हाण, किशोर सानप, प्रविण तोटे, करण पातील, सागर पगारे, मयुरेश गवले, यशवंतसिंह कलानी, सूरज सालवे, तेजस मुंतोडे, प्रकाश वनपारखे, काका तूरकुंडे, प्रविण रणवरे, तुषार बुधवंत आदि सहयोगियों के साथ स्तुति न्हावले फाउंडेशन परिवार व अजय न्हावले मित्र परिवार ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ