मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मणिपुर की भयावह हिंसा के खिलाफ आप का आक्रोश मार्च

पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मणिपुर भारत में है या नहीं? यह सवाल पिछले कई दिनों से देशवासीयों के सामने है। दो महिलाओं को नग्न कर उनके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया गया। मानवता को कलंकित और क्रूरता की सीमा पार करनेवाली मई महीने की इस घटना का खुलासा वीडियो द्वारा देर से हुआ फिर भी अपने देश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपनी गुर्मी में और मुद्दे से मुड़कर भड़काऊ बयान देने में मशगूल हैं। यह आरोप आम आदमी पार्टी ने लगाया है।
मणिपुर पिछले तीन महीने से जल रहा है, लेकिन केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार उल्टे आग में घी डालने का काम कर रही है। जनता में तीव्र आक्रोश है। भारतीयों का सिर शर्म से झुक जाए, ऐसी स्थिति पैदा करनेवाले, शांति एवं व्यवस्था स्थापित करने में असफल मणिपुर राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए। इसी मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने आक्रोश कैंडल मार्च गत मंगलवार की शाम 15 अगस्त चौक, कैन्टोन्मेंट से डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा से होकर महात्मा गांधी रोड मार्ग पर आक्रोश कैंडल मार्च निकाला गया, जिसे नागरिकों ने बहुत अच्छा प्रतिसााद दिया, इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और मणिपुरी लोग शामिल हुए। इस मौके पर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ