कोंढवा, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
बच्चे कल के भविष्य हैं, इन्हें शिक्षित बनाएं। बेहतर शिक्षा से समाज व देश का विकास संभव है। बच्चों की शिक्षा में कोई रुकावट पैदा न हो इसलिए समाजसेवियों को आगे आना चाहिए। जरूरतमंद बच्चे शिक्षण सामग्री के बिना शिक्षा न ग्रहण कर पाएं इस उद्देश्य से आज इनको सामग्री दी गई है। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी दक्षिण आघाडी हड़पसर चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष मधुसूदन पिल्लई ने दी। सीनियर सिटीजन सेल व महिला ग्रुप द्वारा शिवनेरीनगर कोंढवा खुर्द स्थित पिताश्री आश्रम व बालसंगोपन केंद्र (अनाथाश्रम) के छात्रों को आवश्यक स्कूल सामग्री संच वितरित किए गए। इस पहल के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला आघाडी हड़पसर चुनाव क्षेत्र की सचिव जान्हवी कोंढालकर ने अहम भूमिका निभाई।

0 टिप्पणियाँ