घोरपड़ी, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
भारतीय संगीत क्षेत्र को अपनी जादुई आवाज से हिमालय की ऊंचाई पर ले जाने वाले, युवाओं से लेकर वरिष्ठ लोगों तक, जनमन में जिनका सम्मान है, ऐसे महानायक पद्मश्री मोहम्मद रफ़ी के 2023-24 जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर वर्षभर ‘पद्मश्री मोहम्मद रफ़ी साहब महोत्सव’ पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पुणे में विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों ने एकत्रित होकर एक समिति की स्थापना की है, जिसके द्वारा कार्यक्रम की योजना तैयार की गई है। इस समिति में सिनेअभिनेता प्रशांत बोगम, दिलीप शेवते, पी. चंद्रा, राम सर्वगोड, राहुल जाधव, देव मोरे और रुपाली अवचरे का समावेश है। पद्मश्री मोहम्मद रफ़ी भव्य ट्रॉफी गीत गायन प्रतियोगिता, उजाले उनके यादों के वाद्यवृंद सहित कार्यक्रम, कलाकारों के लिए स्वास्थ्य शिविर, दत्तक योजना, गरीब वंचित बच्चों के लिए अन्नदान, 100 गायक 100 गाने कार्यक्रम के साथ समापन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार, 25 व रविवार 30 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजे वानवडी स्थित महात्मा फुले नाट्यगृह में भव्य ट्रॉफी और महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर संगीत, नाटक, चित्रपट, सामाजिक, साहित्यिक राजकीय क्षेत्र के अतिथि प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी पद्मश्री मोहम्मद रफी महोत्सव समारोह समिति, पुणे द्वारा दी गई है।
यह जानकारी पद्मश्री मोहम्मद रफी महोत्सव समारोह समिति, पुणे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ