मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय महाविकास आघाड़ी का तीसरा विकल्प खुला : हेमंत पाटिल

पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
फिलहाल महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दबदबा है, यह दिखावा है लेकिन राज्य की जनता के लिए राष्ट्रीय महाविकास आघाड़ी का तीसरा विकल्प   खुला है। यह प्रतिपादन इंडिया अगेन्स्ट करप्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महाविकास आघाडी के मुख्य संयोजक हेमंत पाटिल ने व्यक्त किया।
आगे उन्होंने ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में प्रमुख दलों के नेता एक-दूसरे की निम्नस्तरीय आलोचना करने में व्यस्त हैं। महाराष्ट्र के विकास पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है? किसानों की फसल की गारंटी नहीं है? महंगाई आसमान छू रही है? महाराष्ट्र में 52% से अधिक ओबीसी को राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। राष्ट्रीय महाविकास आघाड़ी के माध्यम से हम समाज के कई छोटे-बड़े तत्वों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। 
अंत में हेमंत पाटिल ने कहा कि हमने राज्य के सभी छोटे-बड़े दलों के प्रमुखों से इस गठबंधन में शामिल होने की अपील की है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे, स्वराज्य संगठन के अध्यक्ष संभाजीराजे को इस तीसरे गठबंधन का नेतृत्व करना   चाहिए। अन्य छोटे-बड़े संगठन भी राष्ट्रीय महाविकास अघाड़ी में शामिल होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ