मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

ससाणेनगर में मुख्य सड़क व आंतरिक लेन की जर्जर सड़कों का कार्य जल्द से जल्द किया जाए : महेश ससाणे

ससाणेनगर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
ससाणेनगर में भारतफोर्ज सोसाइटी से नवनाथ चौक तक आंशिक रूप से मरम्मत की गई मुख्य सड़क और आंतरिक लेन की जर्जर सड़कों का कार्य जल्द से जल्द किया जाए। यह मांग हड़पसर-मुंढवा क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकारी प्रसाद काटकर और  पथविभाग पुणे मनपा के अधिकारियों से आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश मारुति ससाणे ने की है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए महेश ससाणे ने बताया कि ससाणेनगर में कुछ दिन पहले पुणे महानगरपालिका ने भारतफोर्ज सोसाइटी से नवनाथ चौक तक मुख्य सड़क का डामरीकरण किया था। सड़क पर आंशिक रूप से डामरीकरण किया गया है, मनपा द्वारा सड़क का केवल आधा हिस्सा ही बिना डामरीकरण के छोड़ा गया है, इसलिए मुख्य सड़क का स्तर ऊपर-नीचे कर दिया गया है। साथ ही बारिश के पानी से आंशिक रूप से डामरीकृत सड़क क्षतिग्रस्त होने की भी आशंका है। साथ ही उन सड़कों पर गड्ढे और लेवल की कमी के कारण छोटी दुर्घटनाएं हो रही हैं। उक्त सड़क पर स्कूली छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं अन्य नागरिकों का काफी आवागमन रहता है, इसलिए उस सड़क का जल्द से जल्द पूर्ण डामरीकरण कराया जाए। इसी तरह ससाणेनगर और अन्य क्षेत्रों में पुणे मनपा ने आंतरिक सड़कों और गलियों में 24द7 योजना के तहत नई पेयजल की जल नलिकाओं को डाला गया है। उन जल नलिकाओं के बिछाने के कारण नागरिकों को अपने घरों में या अपने घरों के बाहर पीने के पानी के नल का कनेक्शन लेते समय सड़कों के बीचों-बीच खुदाई करके पाइ पलाइन बिछानी पड़ती है, जिसके कारण सभी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। कई स्थानों पर सड़कों से कांक्रीट तोड़कर पाइप लाइन बिछाने से आंतरिक सड़क की स्थिति पूर्ण रूप से खास्ता हो गई है। 
अंत में उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार खराब सड़कों की शिकायत करने के बावजूद भी महानगरपालिका ने सड़कों का निर्माण नहीं कराया है। महानगरपालिका के सभी टैक्स चुकाने के बाद भी हम निवासी अच्छी सड़क सुविधा से वंचित हैं। नागरिकों में ऐसी असंतोष की भावना निर्माण हो गई है, इसलिए मनपा प्रशासन द्वारा ससाणेनगर व परिसर की जल नलिकाओं का काम पूरा व सभी आंतरिक सड़कें और ससाणेनगर की अधूरी की गई मुख्य सड़क अच्छी गुनवत्ता से तैयारी होनी चाहिए अन्यथा हम नागरिक इस समस्या को लेकर आंदोलन करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ