मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शिवसैनिक संजय सपकाल को मनपा चुनाव में खड़े होने पर अधिकतम शक्ति देने का प्रयास करेंगे : महादेव आण्णा बाबर

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
शिवसेना के प्रति वफादार, जनहित के कार्य करनेवाले संजय सपकाल जैसे ईमानदार शिवसैनिक को आगामी महानगरपालिका चुनाव में खड़े होने का अवसर मिले, उन्हें अधिकतम शक्ति देने का प्रयास करेंगे। यह विचार हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के पूर्व विधायक महादेव आण्णा बाबर ने व्यक्त किए। 
हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की ओर से शिवसेना पक्षप्रमुख और महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव बालासाहब ठाकरे और शिवसेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के संघटक संजय बापू सपकाल के जन्मदिन के अवसर पर मतदार संघ की जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां शिवसेना पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, शहरप्रमुख संजय मोरे, शिक्षक सेना पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील जगताप, शिवसेना नेता राजाभाऊ भिलारे, शिवसेना वक्ता प्रा. विद्या संतोष होडे, विभाग प्रमुख दत्ता खवले, शिवसेना नेता महेंद्र बनकर, महाड विधानसभा संपर्कप्रमुख अजय सकपाल, पूर्व नगरसेवक मारूति तुपे, योगेश ससाणे, समाजसेवक विजय मोरे, डॉ. शंतनु जगदाले, बुरुड समाज पुणे अध्यक्ष गोपीनाथ पवार, हड़पसर अध्यक्ष गणेश कोरडे, पूर्व स्वीकृत नगरसेवक संजय शिंदे, उद्योगपति अमित टिलेकर, समाजसेविका पल्लवी प्रशांत सुरसे, शीतल शिंदे, संगीता सपकाल, स्मिता गायकवाड, सूरज मोराले, पंकज कोद्रे, राजू ढेबे, योगेश सूर्यवंशी, गोरख काले, जीवरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक, लाला सोनवणे, सतीश भिसे, अण्णा कामठे, तात्या सोनवणे, धनश्री सपकाल, अनिकेत सपकाल, बाला खरोसे, विजय वसवे, भाऊ माकर, सुरेश धुरी, कुणाल सपकाल, अरुण पाटिल, भाऊ माकर, शरद साबले, राजू उमरकर, प्रफुल राऊत, गुरु सोनवणे, पांडुरंग शिर्के, मनोज सपकाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख अतिथिगणों द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियाँ वितरित   की गईं। 
शिवसेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के संघटक संजय बापू सपकाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिवसेनाप्रमुख हम शिवसैनिकों के ऊर्जास्थान बालासाहब ठाकरे की 20 प्रतिशत राजनीति और 80 प्रतिशत सामाजिक सरोकार की शिक्षा राजनीतिक जीवन में बरकरार रखी है। आनेवाले समय में एक बार फिर हड़पसर विधानसभा को शिवसेना का मजबूत गढ़ बनाने के लिए काम करूंगा। समाजनीति मेरा प्रमुख लक्ष्य है। आम जनता की सेवा करने में पूर्ण रूप से समर्पित रहूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ