मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आपदा प्रबंधन की सभी यंत्रणाओं को तैयार रहने के दिए जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने निर्देश

पुणे, जुलाई (जिमाका)
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जिले में 22 जुलाई तक ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। आपदा प्रबंधन के अनुरूप सभी संबंधित यंत्रणाओं को तैयार रहने के निर्देश जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने दिए हैं।
मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी कार्यालय में टेलीविजन प्रणाली के माध्यम से विभागाध्यक्षों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। यहां सार्वजनिक बांधकाम विभाग के मुख्य अभियंता अतुल चव्हाण, आपत्ति व्यवस्थापन अधिकारी विठ्ठल बनोटे उपस्थित थे। 
जिलाधिकारी डॉ. देशमुख ने कहा कि घाट शीर्ष पर मंगलवार से बारिश हो रही है। जिले में 23 गांव भूस्खलन और 84 बाढ़ग्रस्त गांव हैं। भूस्खलन संभावित गांव में भूस्खलन की संभावना साथ ही बाढ़ प्रवण क्षेत्रों में बाढ़सृजन की संभावना को ध्यान में लेते हुए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्यालय न छोड़ें। यदि आपके क्षेत्र में कोई घटना घटती है तो इसकी सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष को दें।
आगे उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारीयों ने उनके क्षेत्र में नियंत्रण कक्ष चालू है, यह सुनिश्चित करें। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी अपना मुख्यालय न छोड़ें। नागरिकों को तत्काल उपचार प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं और नवीनतम चिकित्सा उपकरणों का पर्याप्त भंडार हो, इसकी ध्यान रखें।
मानसून के मौसम में विशेषकर छुट्टियों के दिनों में पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात की उचित योजना बनाई जानी चाहिए। भोर, वेल्हा, मुलशी और मावल क्षेत्रों की यंत्रणांओं को सतर्क रहना चाहिए। जब बांध में पानी का स्तर बढ़ता है तो बांध से पानी छोड़ा जाता है। अतः नदी क्षेत्र के बाढ़ संभावित ग्रामों के निवासियों को सचेत रहने हेतु सूचित करने की कार्यवाही की जाए। आपदा के समय सभी प्रणालियाँ समन्वय से कार्य करें। 
मुख्य अभियंता अतुल चव्हाण ने कहा कि भारी बारिश की पृष्ठभूमि में घाट संभावित क्षेत्रों में दरारें हटाने के लिए यंत्रणा को तैयार रखा गया है।
इस अवसर पर सभी संबंधित विभाग प्रमुखों ने की गई कार्यवाही के अनुसार एवं आपदा के दौरान की जानेवाली योजना के संबंध में जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ