मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़, पुणे और पालघर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुम्बई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मुम्बई शहर और उपनगरीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज वर्षा होने का अनुमान है। ठाणे और पालघर में जिला अधिकारियों ने सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं। ठाणे जिले के भयंदर क्षेत्र में दीवार ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

0 टिप्पणियाँ