हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
कोई भी चुनाव न होने के बावजूद दीया फाउंडेशन की प्रमुख नसीम अम्मी शेख और पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख के माध्यम से महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए की गई गतिविधियाँ सामाजिक हित में जारी हैं। राज्य सरकार, महानगरपालिका की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए दीया फाउंडेशन व उसके सदस्य हमेशा आगे रहते हैं। सही मायने में उनका कार्य सराहनीय है। यह विचार कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव बलिराम डोले ने व्यक्त किए।
दीया फाउंडेशन की ओर से सैयदनगर परिसर में आधार कार्ड पंजीकरण एवं सुधार शिविर का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख, विधानसभा महासचिव अक्षय बहिरट, दीया फाउंडेशन के मतीन शेख, मुक्तार शेख आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पहल के आयोजक इमरान शेख ने बताया कि दीया फाउंडेशन की ओर से आधार कार्ड पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका लाभ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर उठाया। आधार कार्ड के बिना किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं उठाया जा सकता है। इसे मद्देनजर रखते हुए ही आधार कार्ड पंजीकरण एवं सुधार शिविर का आयोजन किया गया था। सरकार की योजनाएं समाज के निचलेस्तर तक पहुंचाना मेरा मुख्य उद्देश्य है।
दीया फाउंडेशन की ओर से सैयदनगर में आधार कार्ड पंजीकरण एवं सुधार शिविर का आयोजन किया गया था। तीन दिवसीय शिविर का परिसर के सैकड़ों नागरिकों एवं महिलाओं ने लाभ उठाया। पंजीकरण के बाद सभी को स्मार्ट आधार कार्ड दिया जाएगा। यह जानकारी दीया फाउंडेशन के मतीन शेख, अक्षय बहिरट व मुक्तार शेख ने दी।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों एवं महिलाओं ने दीया फाउंडेशन की नसीम अम्मी शेख एवं दयावान इमरान शेख द्वारा जारी गतिविधियों की सराहना की। दीया फाउंडेशन के माध्यम से पूरे वर्ष कई गतिविधियां संचालित की जाती हैं, जिनमें मुख्य रूप से महिलाओं और वंचित घटकों को न्याय दिलाने की भूमिका अहम होती है। अब तक क्रियान्वित गतिविधियों से हजारों नागरिक लाभान्वित हुए हैं। हड़पसर विधानसभा क्षेत्र में दीया फाउंडेशन और दयावान इमरान शेख के काम की काफी सराहना हो रही है जो काबिले तारीफ है।

0 टिप्पणियाँ