मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है शिक्षा : हरिभाऊ काले

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा एक बहुत ही महत्वपूर्ण साधन है। शिक्षा एक मूल्यवान संपत्ति है, जिसके आधार पर छात्र प्रतिभा की उड़ान भर सकते हैं। शिक्षा एकमात्र आधार है जिस पर छात्रों का उज्ज्वल भविष्य निर्भर करता है। संक्षेप में शिक्षा का अर्थ ज्ञान प्राप्त करना है। शिक्षा किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में हमेशा एक विभेदक और एक सहयोगी शक्ति रहेगी। यह विचार संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था के संस्थापक अध्यक्ष हरिभाऊ काले ने व्यक्त किए। 
संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था की ओर से कक्षा 10 वीं और 12 वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, तब उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां कै. शेखर तुपे सामाजिक विकास संस्था की अध्यक्षा भारती तुपे, समाजसेविका जयश्री आदमाने, हड़पसर पत्रकार संघ के संस्थापक प्रा.विलास जाधव, कै. अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्र निर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर, आधार पतसंस्था के अध्यक्ष महेश ससाणे, इंदिरा शिक्षण संस्था के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र गोगावले, सहकार्य शैक्षणिक सामाजिक संस्था के अध्यक्ष किरण तुपे, सामाजिक कार्यकर्ता बंडोपंत कुंजीर, महेश सुतार, गायक नंदकुमार जगताप, सिनेअभिनेता श्रीकृष्ण भिंगारे, आर.पी.आय. पुणे जिला अध्यक्ष गजेंद्र मोरे, शीला धुमाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उपस्थित अतिथीगणों के शुभहाथों मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र, स्मृतिचिन्ह, स्कूल सामग्री उपहार में देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गोकुल दलवी, विजय बोर्हाडे, सुनील पवार, अनिकेत काले, सार्थक काले, उज्ज्वला काले, शुभांगी काले, सायली काटकर, मोनिका पवार, सलोनी काले व नितिन चव्हाण ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ