मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ का नारा लगाना समय की आवश्यकता : नितिन गावडे

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पर्यावरण के प्रति अधिक जनजागृकता करने के मुद्दे पर विशेष रूप से ध्यान देना आज के समय की जरूरत बन गया है। इस मुहिम में सभी को अपना-अपना योगदान देना चाहिए। पेड़-पौधे हैं तो ही हमारा कल सुरक्षित है। ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ का नारा लगाना आज के समय की आवश्यकता बन गया है। यह विचार शिवसेना (ठाकरे गुट) हड़पसर के उपविभाग प्रमुख नितिन दादा गावडे ने व्यक्त किए। 
महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर महाराष्ट्र राज्य शिक्षक सेना पुणे की ओर से हड़पसर कालेपडल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र राज्य शिक्षक सेना पश्चिम महाराष्ट्र विभाग के अध्यक्ष सुनील भाऊ जगताप की पहल पर किया गया था, तब नितिन गावडे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पुणे जिला माध्यमिक के अध्यक्ष रवींद्र वाघ, सुनील न्हावले, उद्योगपति विशाल विदेशी, शिक्षक एवं विद्यार्थी   उपस्थित थे। 
पहल के आयोजक सुनील भाऊ जगताप ने बताया कि शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव बालासाहब ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षक सेना की ओर से वृक्षारोपण पखवाड़ा प्रारंभ महाराष्ट्र राज्य शिक्षक सेना प्रांताध्यक्ष तथा अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष व अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष ज. मो. अभ्यंकर के शुभहाथों पुणे में किया गया था। इस अभियान के तहत कप्तान इंटरनेशनल स्कूल और हनुमान  मंदिर हड़पसर कालेबोराटेनगर में शिवसेना उपविभाग प्रमुख नितिन दादा गावडे के शुभहाथों वृक्षारोपण किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ