मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

साने गुरुजी विद्या मंदिर को छात्रवृत्ति परीक्षा में मिली भारी सफलता


हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के साने गुरुजी विद्यामंदिर को छात्रवृत्ति परीक्षा में अच्छी सफलता मिली है। छात्र अश्विन बाठे ने राज्य गुणवत्ता सूची में पांचवां स्थान और छात्रा सिया सोमेश बारटक्के ने नौवां स्थान हासिल किया है। 
वर्ष 2022-23 में महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में साने गुरुजी विद्या मंदिर के 21 छात्र छात्रवृत्ति धारक बन गये हैं। विद्यार्थियों ने विद्या मंदिर की उज्ज्वल सफलता की परंपरा को कायम रखते हुए विद्या मंदिर एवं अभिभावकों का नाम रोशन किया है।
छात्र अश्विन बाठे ने 276 अंक प्राप्त करते हुए राज्य में पांचवां और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तो गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं।
छात्रा सिया बारटक्के ने 268 अंक प्राप्त करते हुए राज्य में नौवां और जिले में छठा स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों के साथ 19 छात्रों ने मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाया और सफलता हासिल की। सफल छात्रों में सोहम उगलमोगले, सार्थक जाधवर, सोहम जायभाये, जय आचार्य, देवश्री करंजकर, त्रिशा डोंबाले, निहारिका लालगे, जानवी वलवे, गौरी बनकर, ईश्वरी माने, ज्ञानेश्वरी ढाकणे, आभा गोवंडे, अनुष्का खेडेकर, शार्दुल बाबर, संस्कृती टिलेकर, पल्लवी   कर्‍हाले, अर्णव गंधट, वैष्णवी दिवेकर व अवंतिका गायकवाड छात्र शामिल हैं। 
महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव अनिल गुजर, सहसचिव अरुण गुजर व मुख्याध्यापक   सुरेश गुजर ने सफल छात्रों की प्रशंसा की। जिनका छात्रों की सफलता में सबसे बड़ा योगदान   है और जो अत्यधिक प्रयास कर रही अध्यापिका सोनाली कुंजीर, सुनीता कारंडे व माया जरांडे     इन मार्गदर्शक शिक्षकों की भी सराहना की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ