मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

गोल्ड मेडलिस्ट आध्या घोडके का राज्यस्तरीय वोविनाम प्रतियोगिता के लिए चयन

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मार्शल आर्ट्स की खिलाड़ी आध्या सचिन घोडके ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए और एक गोल्ड मेडल अपने नाम पर किया है। हाल ही में शिवमुद्रा मार्शल आर्ट्स व स्पोर्ट्स अकादमी फुरसुंगी की ओर से दूसरी वोविनाम एसोसिएशन राज्यस्तरीय चैम्पियनशिप टूर्नामेंट 2023 का निर्मल टाऊनशिप ससाणेनगर हड़पसर में आयोजित की गई थी। उक्त राज्यस्तरीय चैम्पियनशिप टूर्नामेंट में श्री साई इंग्लिश मध्यम स्कूल, फुरसुंगी की 5 वर्षीय छात्रा आध्या सचिन घोडके ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया और अपनी अलग छवि निर्माण की, जिसके कारण उसका 4-6 वर्ष की आयु वर्ग में राज्यस्तरीय वोविनाम प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। इस अवसर पर यहां प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व नगरसेवक मारुति आबा तुपे,  शिवमुद्रा मार्शल आर्ट्स व स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक तुषार पवार, शुभम बनकर, हर्षल गरुड व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ