मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मध्य रेल के महाप्रबंधक नरेश ललवानी ने पुणे स्टेशन, यार्ड परिसर का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की

पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री नरेश लालवानी ने शनिवार 22 जुलाई को पुणे यार्ड रिमॉडलिंग कार्य का निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इंदु दुबे, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक/गति शक्ति यूनिट श्री प्रकाश उपाध्याय एवं पुणे मंडल के अन्य अधिकारी निरीक्षण के दौरान उपस्थित थे। श्री लालवानी ने निरीक्षण के दौरान पुणे स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं को देखा। उन्होंने पुणे यार्ड की यार्ड रीमॉडलिंग योजना का विस्तृत अवलोकन किया तथा वाडिया ब्रिज, अलंकार ब्रिज यार्ड आदि जगह जाकर स्टेशन के दोनों एंड पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने इलेक्ट्रिक ट्रिपशेड और पुणे लोनावाला खंड के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन योजना का भी निरीक्षण किया।
इसके पश्चात महाप्रबंधक ने सभी शाखाधिकारियों के साथ मंडल कार्यालय में बैठक कर रेल परिचालन की बेहतरी के लिए शाखाधिकारियों द्वारा की गई पहल और इस दौरान उनके सामने आने वाले मुद्दों पर चर्चा की। श्री लालवानी ने सुरक्षित गाड़ी परिचालन और इस हेतु अधिकारियों द्वारा गुणवत्तापूर्ण निरीक्षण के बारे में विस्तृत निर्देश दिये। उन्होंने सुरक्षित गाड़ी परिचालन पर जोर दिया और अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे उनके अधीनस्थों द्वारा किए जा रहे निरीक्षणों की संख्या एवं उसकी गुणवत्ता पर भी गौर करें। महाप्रबंधक ने सभी कार्यों में तेजी लाने और गाड़ी परिचालन की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ