मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अनधिकृत स्कूल के छात्रों का शैक्षणिक नुकसान नहीं होने देंगे : मंत्री दीपक केसरकर

मुंबई, जुलाई (महासंवाद)
राज्य में शिक्षा विभाग के माध्यम से विभिन्न स्कूलों का सर्वेक्षण कराया गया है। इस में निजी प्रबंधन द्वारा 661 स्कूल अनधिकृत रूप से चलाये जा रहे हैं, यह निदर्शन में आया है। इन स्कूलों पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया चल रही है। इन स्कूलों के छात्रों का शैक्षणिक रूप से नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने विधानसभा में दी। 
राज्य में अनधिकृत स्कूलों पर कार्रवाई को लेकर सवाल विधानसभा सदस्य सर्वश्री हरिभाऊ बागडे, आशीष शेलार, अतुल भातखलकर, रईस शेख, अबू आझमी, सुनील राणे, संजय केलकर, योगेश सागर, अशोक उईके, यामिनी जाधव ने उपस्थित किया था। 
मंत्री श्री केसरकर ने कहा कि इन अनधिकृत स्कूलों में जो विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं, उनका शैक्षणिक रूप से नुकसान न हो इसलिए स्कूलों को तुरंत दस्तावेज पूरा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही मुंबई में अनधिकृत स्कूलों के संबंध में स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर छात्र हित में सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लिया जायेगा। 
इन अनधिकृत स्कूलों में बिना सरकारी मंजूरी के स्कूल शुरू करना, राज्य बोर्ड के अलावा किसी अन्य बोर्ड से संबद्धता के लिए आवश्यक रहनेवाला सरकार का ना हरकत प्रमाणपत्र न लेना, संबंधित परीक्षा बोर्ड का संबद्धता प्रमाण पत्र प्राप्त न लेना, ये मामले निदर्शन में आने के कारण संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वर्ष 2022 में कुछ स्कूलों में सरकारी मान्यता का आदेश फर्जी होने की बात भी निदर्शन में आयी है। इन स्कूलों के खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज किये गये हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ