पुणे, जुलाई (जिमाका)
केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय के निर्देशानुसार आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राज्य के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालय, जूनियर कॉलेज व स्कूल में कक्षा 7 से आगे के छात्रों के लिए एक युवा पर्यटन बोर्ड की स्थापना की जाएगी। इसके लिए प्रोत्साहन स्वरूप ‘पहले जो आएगा उसे प्रधानता दी जाएगी’, इसी सिद्धांत पर अनुदान दिया जाएगा। स्कूलों और कॉलेजों से प्रस्ताव पेश करने की अपील पुणे पर्यटन निदेशालय ने की है।
युवा पर्यटन बोर्ड की स्थापना करने हेतु प्रोत्साहन स्वरुप अनुदान के रूप में वित्तीय वर्ष 2023-2024 में स्कूलों में स्थापित प्रत्येक एक क्लब को 10 हजार रुपये तो महाविद्यालयों में स्थापित किए गए प्रत्येक एक क्लब को 25 हजार रुपये का अनुदान ‘पहले जो आएगा उसे प्रधानता दी जाएगी’, इसी सिद्धांत पर दिया जाएगा।
देश, राज्य के पर्यटन, समृद्ध विरासत और संस्कृति के जानकार के रूप में देश को विश्व स्तर पर प्रचारित करने के लिए और भारतीय पर्यटन के युवा राजदूत बनाने के लिए राज्य के मान्यता प्राप्त स्कूलों में यूथ पर्यटन बोर्ड की स्थापना की जानी है। इससे छात्रों और युवाओं में टीम वर्क, प्रबंधन नेतृत्व और सेवा जैसे महत्वपूर्ण कौशल विकसित, कौशल प्राप्त करने का दृष्टिकोण साथ ही शाश्वत और जिम्मेदार पर्यटन के बारे में जागरूकता पैदा करने में मदद मिलेगी।
युवा पर्यटन बोर्ड की स्थापना के बारे में अधिक जानकारी के लिए पर्यटन निदेशालय पुणे, विभागीय कार्यालय टेलीफ़ोन क्रमांक - 020-29900289 और मोबाइल नंबर 8080035134 पर साथ ही केंद्र सरकार की पर्यटन मंत्रालय वेबसाइट https://tourism.gov.in/whats-new/yuva-tourism-club पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह अपील पर्यटन निदेशालय, पुणे की विभागीय सहायक निदेशक सुप्रिया करमरकर-दातार ने की है।

0 टिप्पणियाँ