पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर जुलाई 2023 में टिकट जांच के दौरान 20 हज़ार 199 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया और उनसे 01 करोड़ 53 लाख 43 हज़ार रुपयों का जुर्माना वसूल किया गया। इसी के साथ 8435 लोगों को अनियमित रूप से यात्रा करने पर 48 लाख 88 हज़ार रुपए जुर्माना लगाया गया जबकि बिना बुक किए गए सामान को ले जाते हुए 150 लोगों से 15 हज़ार रुपए जुर्माना राशि वसूल की गई है।
उक्त कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे के मार्गदर्शन में तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे के समन्वय में तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. रामदास भिसे के नेतृत्व में टिकट जांच निरीक्षकों तथा रेल सुरक्षा बल के सहयोग से की गई।
रेल प्रशासन द्वारा इस प्रकार की टिकट जांच नियमित तौर पर चलाई जा रही है। यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें अन्यथा उन्हें रेल अधिनियम के तहत जुर्माना देना होगा तथा न भरने की स्थिति में जेल की सजा भी हो सकती है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ