उंड्री, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारत द्वारा विक्रम लैंडर को दक्षिणी ध्रुव पर उतारकर चांद्रयान 3 मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के वैज्ञानिकों और अधिकारियों को उंड्री स्कूल के छात्रों ने बधाई दी। सभी ने भारत माता की जय, वंदे मातरम का नारा लगाया और विद्यालय परिसर गूंज उठा। इस गतिविधि हेतु विद्यालय की मुख्याध्यापिका सुरेखा माटे, सुनिता खोपडे, मुक्ता कटके, संजय खोपडे, वाजिदा शेख, वैशाली आठवले व विद्यार्थी उपस्थित थे। विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र कुंभकार ने विद्यार्थियों को चांद्रयान मिशन 3 के बारे में जानकारी दी।

0 टिप्पणियाँ