मांजरी, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मांजरी खुर्द ता. हवेली के महात्मा गांधी तंटामुक्त समिति के अध्यक्ष पद पर अशोक काशिनाथ आव्हाले का निर्विरोध चयन किया गया है।
मांजरी खुर्द के ग्राम सचिवालय में गत बुधवार को ग्रामसभा संपन्न हुई। उक्त सभा में सोसायटी के पूर्व चेयरमैन दादासाहब उत्तम उंद्रे ने सुझाव दिया और उस सुझाव को प्रोफेसर नवनाथ नेवाले ने अनुमोदन दिया। इसके बाद सरपंच सीताराम उंद्रे व पूर्व उपसरपंच प्रकाश सावंत ने अशोक आव्हाले के जब निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की तो पूरे गांव ने तालियां बजाकर इस चयन की खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर यहां ग्राम पंचायत सदस्य अभिजीत उंद्रे, रुपेश उंद्रे, सागर उंद्रे, प्रतीक भोसले, अशोक माने, वैशाली काकडे, सीमा सावंत, मनीषा ढेरे, वर्षा उंद्रे, ग्रामसेवक मयूर उगले, पहलवान बालासाहब भोसले, हनुमंत उंद्रे, लक्ष्मण नेवाले, सतीश आव्हाले, संजय उंद्रे, संगीता शिनगारे, सुरेखा उंद्रे, सुरेश सालुंके, महेश थोरात, नंदकुमार शेवाले, अनिल थोरात, गुलाब उंद्रे, रवींद्र काकडे, जीवन उंद्रे, आनंदा मुरकुटे, योगेश माझीरे, अमोल हगवणे, समिर उंद्रे, महेंद्र आदमाने, संतोष मुरकुटे, धर्मेंद्र मोरे, अमित किंडरे, म्हस्कु उंद्रे आदि के साथ अन्य पदाधिकारीगण, ग्रामीण व महिला प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
मांजरी खुर्द महात्मा गांधी तंटामुक्त समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक आव्हाले ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि सभी ग्रामीणों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरकर गांव में सौहार्द कायम करने का प्रयास करूंगा।

इस अवसर पर सरपंच सीताराम उंद्रे के शुभ हाथों नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक आव्हाले को सम्मानित किया गया। यहां उपसरपंच किर्ती उंद्रे, पूर्व उपसरपंच प्रकाश सावंत, पूर्व उपसरपंच किशोर उंद्रे, पूर्व उपसरपंच विकास उंद्रे, पूर्व सरपंच स्वप्निल उंद्रे, उद्योगपति सचिन उंद्रे, आध्यात्मिक विकास परिषद के अध्यक्ष हभप जगदीश महाराज उंद्रे व ग्रामपंचायत सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस चयन के बाद अशोक आव्हाले को सभी क्षेत्र से बधाइयां मिल रही हैं।

0 टिप्पणियाँ