मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाज्योति की एमएच सेट परीक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत 92 छात्रों ने सफलता हासिल की

पुणे, अगस्त (जिमाका)
महात्मा ज्योतिबा फुले अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्था (महाज्योति), नागपुर और सीआरजी अकादमी फॉर सक्सेस पुणे संस्था के माध्यम से आयोजित एमएच सेट परीक्षा प्रशिक्षण के 92 विद्यार्थियों ने सेट परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है। यह जानकारी महाज्योति संस्था ने दी है। 
अन्य पिछड़ा वर्ग, विमुक्त जाति, घुमंतू जनजाति एवं विशेष पिछड़ा वर्ग के लक्षित विद्यार्थियों को प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर पद का अवसर मिलना चाहिए। इस उद्देश्य से महाज्योति नागपुर और सीआरजी अकादमी फॉर सक्सेस पुणे संस्था के माध्यम से यूजीसी नेट/सीएसआईआर नेट/एमएच सेट परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण योजना लागू की गई है।
महाज्योति की ओर से इच्छुक नॉनक्रिमीलेअर आय वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये गये थे। एमएच सेट परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए कुल 1 हजार 556 छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें से चयन प्रक्रिया में पात्र ठहरे हुए 1 हजार 207 विद्यार्थी प्रशिक्षण से लाभान्वित हुए। एमएच सेट परीक्षा प्रशिक्षण के दौरान छात्रों की शैक्षणिक, आवश्यक और आकस्मिक आवश्यकताओं के लिए छह महीने विद्यावेतन दिया गया था। निःशुल्क प्रशिक्षण में चयनित विषय पर कक्षाएँ, विषयवार चर्चाएँ, प्रश्नपत्र हल किये गये।
महाज्योति, नागपुर ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। महाज्योति द्वारा लागू की गई यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट और एमएच सेट परीक्षा पूर्व-प्रशिक्षण योजना का अधिक से अधिक छात्रों को लाभ उठाना चाहिए। यह अपील महाज्योति के प्रबंध निदेशक राजेश खवले ने की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ