मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

विद्यार्थियों पर निर्भर है देश का उज्ज्वल भविष्य : स्वाति कुरणे

हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
देश की आशा के केंद्र छात्र हैं, देश का उज्ज्वल भविष्य विद्यार्थियों पर निर्भर होता है। छात्र छोटे पौधों के समान होते हैं जो आगे चलकर राष्ट्र रुपी पेड़ बनकर देश की शोभा बढ़ाते हैं। चरित्रवान और योग्य विद्यार्थी ही आदर्श नागरिक बनता है और राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल करता है। अपने ज्ञान और योग्यता से देश को उन्नति के शिखर पर ले जाता है। यह विचार भारतीय जनता पार्टी महिला आघाडी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की अध्यक्षा स्वाति प्रमोद कुरणे ने व्यक्त किए। 
भारतीय जनता पार्टी महिला आघाडी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की अध्यक्षा स्वाति प्रमोद कुरणे की ओर से मोहम्मदवाडी स्थित स्कूल के 300 छात्रों को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर मुफ्त स्कूल सामग्री वितरित  की गई, तब स्वाति कुरणे बोल  रही थीं। इस अवसर पर यहां हड़पसर विधानसभा की सचिव अनु चंदर, गीतांजलि कुरणे, स्कूल की मुख्याध्यापिका कल्पना जाधव, शिक्षक चारुशीला लामसे, नवनाथ तावरे, सविता जाधव, माधवी रणदिवे, पल्लवी रेपाले, मंदार चव्हाण, शुभांगी भालेराव, विद्या चौरे आदि प्रमुख रूप से  उपस्थित थे।
स्वाति कुरणे ने आगे बोलते हुए कहा कि आर्थिक स्थिति के कारण जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए समय पर शिक्षण सामग्री नहीं मिल पाती है, इस बात को मद्देनजर रखते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर सामाजिक दायित्व की भूमिका को निभाते हुए भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष योगेश आण्णा टिलेकर के मार्गदर्शन में मोहम्मदवाडी स्थित अण्णासाहेब मगर स्कूल के छात्रों को मुफ्त स्कूल सामग्री वितरित की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ