मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे मनपा चुनाव में न्हावले दम्पत्ति को जनता दृढ़ता से करे समर्थन : साईनाथ बाबर

हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
जनता की समस्याओं को जी जान लगाकर हल करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे न्हावले दम्पत्ति के समर्थन में आगामी होनेवाली पुणे महानगरपालिका के चुनाव में जनता को अटल एवं दृढ़ता से खड़ा रहना चाहिए। यह अपील महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना   के पुणे शहर अध्यक्ष श्री साईनाथ बाबर ने की है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की अध्यक्षा इंद्रायणी अजय न्हावले के जन्मदिन के अवसर पर स्तुति न्हावले फाउंडेशन की ओर से कालेबोराटे-न्हावलेनगर में स्थित जनसेविका इंद्रायणी अजय न्हावले जनसंपर्क कार्यालय के पास किरण पाटिल का भव्य होम मिनिस्टर कार्यक्रम व अभिष्टचिंतन  समारोह का आयोजन किया गया था, तब साईनाथ बाबर बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां मनसे नेता शिवाजी भाडले, मनसे महिला आघाडी की नेता नीता पालवे, श्रेया नागरे, प्रीति आडके, हेमा सत्ते, पूर्व नगरसेवक मारुति तुपे, योगेश ससाणे, भाजपा युवा मोर्चा पुणे शहर उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद सातव, कांग्रेस पार्टी की नेता पल्लवी प्रशांत सुरसे, शीतल संजय शिंदे, स्मिता गायकवाड, शोभा लगड, सुप्रिया डालिंबकर, आबा धारवडकर, अनिल म्हेत्रे, विशाल बारवकर, कुलदीप यादव, अजय जाधव, दत्ता काले, आकाश डांगमाली, सुभाष काले, संदिप राऊत, बालकृष्ण पवार, संकेत काले, गोरख काले, योगेश सूर्यवंशी, राहुल काले, धर्मेद्र इंगले, काका बारवकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
उपस्थित प्रमुख अतिथिगणों ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि हाथों में सत्ता न होते हुए भी इंद्रायणी न्हावले और अजय न्हावले इस परिसर के नागरिकों की समस्याओं को हल करने के लिए निरपेक्ष भाव से काम कर रहे हैं। कोरोना काल में उन्होंने विभिन्न गतिविधियां संचालित कर जनता को राहत पहुंचायी। भविष्य में उन्हें उनके काम का निश्चित रूप से फल मिलेगा। 
होम मिनिस्टर कार्यक्रम में विजेता महिलाओं को इस अवसर पर सम्मान की पैठणी साड़ी, 42 इंच कलर टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मिक्सर, डिनर सेट, आयरन और 25 भाग्यशाली महिलाओं को लकी ड्रा से पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वैभव चव्हाण, किशोर सानप, प्रवीण तोटे, करण पाटिल, सागर पगारे, मयुरेश गवले, यशवंतसिंह कलानी, सूरज सालवे, तेजस मुंतोडे, प्रकाश वनपारखे, काका तूरकुंडे, प्रवीण रणवरे, तुषार बुधवंत, काका पाटोले आदि सहयोगियों के साथ स्तुति न्हावले फाउंडेशन परिवार व अजय न्हावले मित्र परिवार ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ