हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
फर्जी उर्वरक, कीटनाशक और बीज बनानेवाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और ऐसी कंपनियों को स्थाई रूप से बंद करने का आदेश दिया जाए। इस मांग का निवेदन कृषि आयुक्त सुनील चव्हाण को संभाजी ब्रिगेड पुणे जिलाध्यक्ष उत्तम बापू कामठे, उत्तर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर घाडगे व पुणे महानगर अध्यक्ष अविनाश मोहिते ने दिया है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष उत्तम बापू कामठे ने बताया कि राज्य के सभी सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बारिश कम या ज्यादा होती है परंतु फर्जी खाद-बीज का उत्पादन कर किसानों को जानबूझ कर भारी नुकसान पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है ? यह सवाल फिलहाल राज्य में उठ रहा है। राज्य में कई किसान भुखमरी के कारण, भारी व्यावसायीकरण के कारण और भारी बेरोजगारी के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें ये कंपनियां और भी चीजें जोड़ रही हैं। इनमें से कुछ कंपनियाँ जानबूझकर घटिया उर्वरकों और कीटनाशकों व बीज उत्पादन करके बड़े पैमाने पर इनकी ऊंचे दाम पर बिक्री किसानों को करते हुए नजर आ रहे हैं।
अंत में उन्होंने कहा कि ऐसी कंपनियों पर सरकार का नियंत्रण होना चाहिए। इस मुख्य उद्देश्य से संभाजी ब्रिगेड के प्रदेश कार्याध्यक्ष डॉक्टर गजानन पारधी के नेतृत्व में संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला व शहर की ओर से कृषि आयुक्त सुनील चव्हाण को लिखित रूप में निवेदन देकर भविष्य में ऐसे बीज कीटनाशक बनानेवाली कंपनियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाए और ऐसी कंपनियों को स्थाई रूप से बंद करने का आदेश दिया जाए। किसान राजा को अच्छी गुणवत्ता वाले खाद, बीज, कीटनाशक उपलब्ध कराने चाहिए। यह मांग भी इस अवसर पर संभाजी ब्रिगेड की ओर से की गई।

0 टिप्पणियाँ