मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

गणपति मंदिर का भूमि पूजन बना हिंदू-मुस्लिम सौहार्द का प्रतीक

आंबेगांव खुर्द, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
सोमवार, 21 अगस्त को राजगड सोसायटी वाघजाई नगर में गणपति मंदिर का भूमि पूजन हुआ, जिसके लिए पूजा में बैठे आरिफ शेख, जो अपने आप में हिंदू-मुस्लिम सौहार्द की मिसाल थी। आरिफ शेख राजगड सोसायटी के अध्यक्ष हैं और बहुत अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता हैं। मंदिर के लिए आनंद सोले ने अपनी जमीन निशुल्क प्रदान की है। भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य आंबेगांव खुर्द प्रसाद दादा जगताप मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम में राजगड सोसायटी के निवासी पुरुष-महिलाओं के साथ साथ आसपास की सोसायटी के गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। इस सोसायटी की महिला भिशी मंडल ने अपनी बचत में से दो लाख रुपए मंदिर के लिए दिए तो महेश यादव ने एक लाख रुपए दिए। भिशी मंडल की महिलाओं का करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। आरिफ शेख ने कहा कि यह मंदिर ऐसा बनाया जाएगा जो इस क्षेत्र में एक उदाहरण होगा।
इस अवसर पर प्रसाद दादा जगताप के अलावा वाघजाई नगर के उद्योगपति विजय बागल, सह्याद्रि सोसायटी के अध्यक्ष रामचंद्र सालुंके, जय मल्हार चौक के रामचंद्र चव्हाण, सप्तगिरी सोसायटी के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह व सचिव विक्रम पाटिल, राजगड सोसायटी के जयंत माने, शिंदे मैडम, सह्याद्रि सोसायटी के अशोक जाधव और आनंद सोले का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। 
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजगड सोसायटी के उपाध्यक्ष रामराव शेफ, कोषाध्यक्ष बालाजी मोरे, सचिव किसन शेडगे, महिलाओं व बच्चों का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन अशोक जाधव द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ