मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आरटीओ में कार्यरत संविदाकर्मियों को काम पर लौटने को कहा जाए अन्यथा शिवसेना स्टाइल में किया जाएगा आंदोलन

पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में कार्यरत यूनाइटेड टेलीकॉम कंपनी लिमिटेड कंपनी का अनुबंध समाप्त होने के कारण पिछले 18 साल से काम कर रहे 18 संविदाकर्मियों को अचानक काम पर से हटा दिया गया है। 18 साल तक एक ही जगह काम करने के बाद ये कर्मचारी नौकरी ढूंढने कहां जाएंगे? अपने परिवार का उदरनिर्वाह किस तरह कर सकते हैं? यह सवाल युवासेना (ठाकरे गुट) पुणे शहर की ओर से संबंधित प्रशासन से पूछा गया है। 
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए युवासेना शहर प्रमुख सनी गवते ने बताया कि यूनाइटेड टेलीकॉम कंपनी लिमिटेड कंपनी का अनुबंध समाप्त होने के कारण आरटीओ ने अगस्त 2023 से यह ठेका एक नई कंपनी यानी एमसीटी कंपनी को दे दिया है, लेकिन कंपनी ने इन 18 कर्मचारियों में से केवल चार     वरिष्ठ ऑपरेटरों को ही काम पर रखा है, अत: शेष कर्मियों की समस्या जस की तस बनी रही, इसलिए पुणे शहर युवसेना की ओर से प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में परिवहन अधिकारी संजय भोर को नया अनुबंध किए गए एमसीटी कंपनी को पुराने कर्मचारियों को ही काम पर रखें, मांग का निवेदन दिया है और यह भी बताया गया है कि 8 दिन के भीतर पुराने कर्मचारियों को काम पर लौटने को कहा जाए अन्यथा शिवसेना स्टाइल में धरना आंदोलन किया जाएगा, यह चेतावनी भी दी गई है। 
इस अवसर पर यहां यातायात सेना के दत्ताभाऊ घुले, शिवसेना समन्वयक शेखर जावले, परेश खांडके, सागर दलवी, सागर गायकवाड, वैभव दिघे, रूपेश थोपटे, गौरव पापल, प्रतीक खोपडे, डॉ. अमोल डुमणे, मृण्मयी लिमये, देविका घोसरे, अणुष्का कुलकर्णी, रमेश क्षीरसागर, समीर शेख, स्वप्निल जोगदंड, सत्यजीत कवडे, कुलदीप मुसमाडे, महेश परदेशी, नितिन सुसलादे, आदिनाथ फडतरे, सौरभ ढेभे, ओमकार मारणे, नागेश शिंदे, तुषार पाटोले, मकरंद पठारे, निखिल तोरे, शुभम वंजारे, सलमान शेख, रोहित ठाकुर, लखन पडवल, रवि अग्रवाल, गणेश शेंडगे, सुमित जाधव, साहिल शेख, अविष्कार पाटसकर के साथ अन्य पदाधिकारीगण व शिवसैनिक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ