मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भ्रष्ट मनपा प्रशासन को बेनकाब करने रास्ते में हुए गड्ढों के बीच लगाए गए पेड़ और पानी में चलाई गई नाव

 
हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

मानसून शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और पुणे माहनगर पालिका द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई सड़कें बह गई हैं। सभी आम नागरिकों को गिरे हुए बड़े-बड़े  गड्ढों के बीच से अपना रास्ता ढूंढना पड़ता है। मानसून शुरू होते ही हर साल पुणेवासियों को गड्ढों के बीच से सड़कें खोजने की जो मेहनत करनी पड़ती है उसे कहीं तो रोक लगनी चाहिए। इसको मद्देनजर रखते हुए आम आदमी पार्टी हड़पसर की ओर से पुणे महानगरपालिका के भ्रष्ट प्रशासन को बेनकाब करने के लिए आज रास्ते में हुए गड्ढों के बीच में पेड़ लगाने व रुके हुए पानी में नाव चलाने का कार्यक्रम आयोजित किया था। पुणे महानगरपालिका हर साल करदाताओं से हजारों, करोड़ों रुपये का टैक्स वसूल करता है, लेकिन पुणेवासियों को वैसी सुविधाएं प्रदान नहीं करता है। सुस्त मनपा प्रशासन की तीव्र शब्दों में आलोचना की गई साथ ही मनपा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
इस अवसर पर यहां सचिन कोतवाल, स्वप्निल गोरे, महाराष्ट्र अलर्ट सिटीजन फोरम की  दिपाली सरदेशमुख, अशोक हरपले, सुनील हरपले, शहाजी मोहिते, रवि लाटे, शुभम हांगे आदि के साथ आप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ