मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आज की युवा पीढ़ी के आइडल महापुरुष होने चाहिए : शैलेंद्र बेल्हेकर

हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महापुरुषों के विचारों की विरासत को आत्मसात करते हुए सत्य और प्रगति की दिशा में युवाओं को मार्गक्रमण करना होगा, जिन्होंने आपको सफलता की राह दिखाई है।
आज की युवा पीढ़ी के आइडल महापुरुष होने चाहिए। यह विचार अरुण दादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर ने व्यक्त किए। 
अरुण दादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था की ओर से हड़पसर के साडेसतरानली में महात्मा फुले शिक्षण संस्था की ज्ञान प्रबोधिनी माध्यमिक विद्यालय में साहित्यरत्न अण्णाभाऊ साठे की जयंती और लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि के अवसर पर छात्रों के लिए व्याख्यान आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत लोकमान्य तिलक व साहित्यरत्न अण्णाभाऊ साठे की प्रतिमा का पूजन कर दीप प्रज्ज्वलन से हुई, तब उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां ज्ञान प्रबोधिनी माध्यमिक विद्यालय के मुख्याध्यापक गणेश पोटे, प्रा. कालुराम जगताप, विभाग प्रमुख दिलवरसिंह पावरा, सुनील बनसोडे, अध्यापक कल्पना कोल्हे, दिपाली कांबले, वैशाली कुंभारकर, गणेश जावदे, आशा ताई, मगर ताई, म्हस्के ताई, माली ताई आदि के साथ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र व अभिभावकों सहित अन्य प्रमुख अतिथिगण उपस्थित थे। 
प्रोफेसर कालूराम जगताप ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इसके अलावा ज्ञानबोधिनी माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को लोकमान्य तिलक और साहित्यरत्न अण्णाभाऊ साठे के जीवन कार्यों पर भी भाषण दिया।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन व आभार प्रदर्शन विभाग प्रमुख दिलवरसिंह पावरा ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ