मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

छात्रवृत्ति, निर्वाह भत्ता योजना के लिए आवेदन करने की अपील

पुणे, अगस्त (जिमाका)
सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग और अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के अंतर्गत दी जानेवाली भारत सरकार की छात्रवृत्ति, शिक्षा शुल्क, परीक्षा शुल्क प्रतिपूर्ति, राजश्री शाहू महाराज योग्यता छात्रवृत्ति और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों के लिए निर्वाह भत्ता आदि योजनाओं के वर्ष 2022-23 शैक्षणिक वर्ष के लिए आवेदन 31 अगस्त तक तक जमा करने का अनुरोध किया गया है।
पुणे जिले के अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, घुमंतू जनजाति, विशेष पिछड़ा वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित छात्रों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने छात्रवृत्ति आवेदन https://mahadbt.maharashtra.gov.in इस वेबसाइट पर भरें और अपने महाविद्यालय में ऑनलाइन और ऑफलाइन पद्धति से जमा करें।
महाविद्यालयों को छात्रों के आवेदनों की जांच करके जो छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं उन सभी छात्रों के आवेदन सहायक आयुक्त, समाज कल्याण कार्यालय, पुणे को जमा करने चाहिए। महाविद्यालय में प्रवेश लेनेवाला कोई भी योग्य पिछड़ा वर्ग का विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे, इस बात का ध्यान रखा जाए। 
यदि निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन जमा नहीं किया जाता है और इस प्रकार कोई पात्र पिछड़ा वर्ग का छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह जाता है, तो सामाजिक न्याय विभाग और अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग जिम्मेदार नहीं होगा, इसलिए महाविद्यालय आवश्यक सावधानी बरतें और निर्धारित अवधि के भीतर कार्रवाई करें। यह अपील सहायक आयुक्त समाज कल्याण विभाग के विशाल लोंढे ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ