मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत देशपांडे द्वारा वन देवी उद्यान कोथरुड में किया गया वृक्षारोपण
पुणे, अगस्त (जिमाका)
युवाओं द्वारा पेड़ लगाकर वन संसाधनों को संरक्षित करने के साथ-साथ लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाता पंजीकरण में भाग लें। यह अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत देशपांडे ने की।
जिलाधिकारी कार्यालय, वर्शिप अर्थ फाऊंडेशन, विल्लो पूनावाला फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से व ममोज पांडा के सहयोग से वन देवी उद्यान कोथरूड में आयोजित वृक्षारोपण मुहिम में श्री देशपांडे के शुभ हाथों से वृक्षारोपण किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीनल कलसकर, 210 कोथरुड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी अंजलि कुलकर्णी, वर्शिप अर्थ फाउंडेशन के तेजस गुजराथी, अल्ताफ पिरजादे, ममोज पांडा के संचालक यश पावले, चुनाव साक्षरता क्लब पुणे विभाग के समन्वयक सूरज शिराले, नेहा गवली, आशीष जगनाडे, राज चव्हाण आदि उपस्थित थे।
श्री देशपांडे ने कहा कि भारत युवाओं का देश है, देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है। पुणे में युवा मतदाताओं की संख्या कम है। युवा पीढ़ी को वृक्षारोपण, नदी संरक्षण जैसी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के साथ नए मतदाता बनकर सामाजिक प्रतिबद्धता बनाए रखनी चाहिए। पुणे में पहाड़ियों की समृद्ध विरासत है। हमें पेड़-पौधे लगाकर उस विरासत को संरक्षित करना चाहिए।
मतदाताओं के कारण ही आज भारतीय लोकतंत्र जीवित है। पुणे विभाग में चुनावी साक्षरता क्लब की अवधारणा केवल मतदान तक ही सीमित नहीं है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के दिशा की ओर बढ़ी है। उन लोकतांत्रिक मूल्यों के अंतर्गत कई सामाजिक मुद्दे हैं, जिसमें वृक्षारोपण एवं पर्यावरण महत्वपूर्ण विषय हैं। लोकतंत्र में कई चुनौतियाँ हैं। जब तक मतदाता अपने अधिकारों का प्रयोग करते हैं, लोकतंत्र को खतरा नहीं है। आज के युवाओं में बहुत रचनात्मकता है और उन्हें इसका उपयोग करना चाहिए। उन्होंने ‘मेरा पेड़ मेरी जिम्मेदारी’ की अवधारणा को पूरा करने की भी अपील की।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीनल कलसकर ने कहा कि वृक्षारोपण के पीछे का उद्देश्य बताया कि पुणे जिले में 4 लोकसभा और 21 विधानसभा क्षेत्र हैं। महाराष्ट्र में पुणे जिले में सबसे ज्यादा 80 लाख मतदाता हैं। इसमें युवा मतदाताओं का प्रतिशत बहुत कम है। उन्होंने वृक्षारोपण के लिए आए महाविद्यालयीन विद्यार्थियों से भी अधिक संख्या में मतदाता पंजीकरण कराने की अपील की।
इस अवसर पर पुणे जिले के 21 विधानसभा क्षेत्रों के नाम पर पौधे लगाए गए। इस वृक्ष की देखभाल की जिम्मेदारी रोटरी एवं लायंस क्लब ने ली है। इस बात की जानकारी इस वक्त दी गई।
210 कोथरूड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ने कार्यक्रम स्थल पर मतदाता प्रक्रिया के संबंध में नमूना आवेदन संख्या 6, 7, और 8 भरे गए। इस विशेष मिशन का निरीक्षण श्री देशपांडे ने किया।

0 टिप्पणियाँ