मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राकांपा (अजीत पवार गुट) हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले व कार्याध्यक्ष पद पर अमर तुपे व संदीप बधे को किया गया नियुक्त

हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर डॉ. शंतनु जगदाले और कार्याध्यक्ष पद पर अमर तुपे व संदीप बधे का चयन किया गया है। इन्होंने इससे पहले भी इस पदभार को बखूबी संभाला है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे ने पुणे में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर यहां महिला प्रदेशाध्यक्ष रूपाली चाकणकर, विधायक सुनिल टिंगरे, पुणे शहराध्यक्ष दीपक मानकर, कार्याध्यक्ष प्रदीप देशमुख, पूर्व महापौर राजलक्ष्मी भोसले, दत्ता धनकवडे, पूर्व विरोधी पक्षनेता दिपाली धुमाल, बाबूराव चांदेरे आदि के साथ नगरसेवक व अन्य पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार और अजीत पवार दो गुट बनने के बाद हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, कार्याध्यक्ष अमर तुपे व संदीप बधे ने अपने समर्थकों के साथ मुंबई में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से मुलाकात की और उनके गुट में शामिल हो गए थे।
पुणे शहर अध्यक्ष पद पर दीपक मानकर का चयन करने के बाद विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसमें हड़पसर विधानसभा के अध्यक्ष पद पर डॉ. शंतनु जगदाले और अमर तुपे तथा संदीप बधे को फिर से कार्यकारी अध्यक्ष चयनित किया गया है। उनके निर्वाचित होने पर हड़पसर विधानसभा क्षेत्र के कई पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। 
हमारे नेता अजीत पवार ने महाराष्ट्र राज्य और पुणे जिले के समग्र विकास के लिए राज्य की सत्ता में भाग लेने का फैसला किया। हम उनके फैसले का पूरा समर्थन करते हैं, इसलिए हमने तुरंत मुंबई में जाकर अजीत पवार के गुट में शामिल होने जाने का फैसला किया। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के आदेशानुसार मुझे हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर चुना गया है। पुणे शहर अध्यक्ष दीपक मानकर के नेतृत्व में हड़पसर विधानसभा क्षेत्र में राकांपा मजबूत करने के लिए काम करना जारी रखूंगा, साथ ही विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। यह जानकारी डॉ. शंतनु जगदाले, नवनियुक्त अध्यक्ष-हडपसर विधानसभा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ