मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जीवनरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक को केन्द्र सरकार व राष्ट्रपति पुरस्कार से किया जाए सम्मानित : विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियों ने किया सरकार से अनुरोध

हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
सैकड़ों लोगों की जान बचानेवाले, हजारों दुर्घटनाग्रस्त शवों को निकालने हेतु मदद करने में अहम भूमिका निभानेवाले जीवनरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक अब तक केन्द्र सरकार और राष्ट्रपति पुरस्कार से वंचित हैं। यह खेद विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियों ने गाड़ीतल पर स्थित शहीद भगतसिंह प्रतिमा के पास जीवनरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए व्यक्त किया। 
जीवनरक्षक डॉ.बच्चूसिंह टाक के जन्मदिन पर विकलांग नागरिकों के लिए बैसाखी, व्हीलचेयर, तीन पहिया साइकिल का वितरण और बेवन पैथोलॉजी लैब का उद्घाटन एवं अभिष्टचिंतन समारोह का आयोजन शहीद भगतसिंह जीवन रक्षक फाउंडेशन द्वारा किया गया था। इस अवसर पर यहां पूर्व राज्यमंत्री बालासाहब शिवरकर, विधायक चेतन तुपे, शिवसेना शहरप्रमुख नाना भानगिरे, पूर्व उपमहापौर निलेश मगर, पूर्व महापौर वैशाली सुनील बनकर, पूर्व नगरसेवक मारुति तुपे, योगेश ससाणे, विजय देशमुख, भाजपा नेता नितिन होले, कांग्रेस पार्टी के नेता प्रशांत सुरसे, शिवसेना नेता (ठाकरे गुट) नितिन गावडे, सतीश जगताप, शिवसेना वक्ता (ठाकरे गुट) प्रा.विद्या संतोष होडे, नितिन आरु, उद्योगपति किशोर तलेकर, संजय भोसले, जितीन कांबले, आप्पा मांदले, गोरख काले, राजू महाडिक, विशाल मिरेकर, सागर जगताप आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों द्वारा बच्चू सिंह के कार्यों की सराहना की। 
समारोह को सफल बनाने के लिए जीवनरक्षक आझादसिंह टाक, भगतसिंह टाक, श्रवणसिंह राजपूत, संतोषसिंह लवाना, राजेंद्रसिंह टाक, पप्पूसिंह टाक, गुरुप्रीतसिंह रबाबी, शुभम झगडे, वीरेंद्रसिंह टाक, बाबा सूर्यवंशी, भास्कर कोल्हे, संदीप सरोदे, नितिन सूर्यवंशी, गोरख पवार, राजवीरसिंहा टाक, हसमुखसिंह जुनी, शिवा सकट, शिवाजी वावरे, साहिल वर्षे, गुलाबराव सुरवसे, गणेशसिंह टाक, जमेरसिंह टाक, जगदीशसिंह टाक, जंगासिंह कल्याणी और शहीद भगतसिंह जीवनरक्षक फाउंडेशन परिवार ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ