मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

‘एकदा काय झालं’ मराठी फिल्म को सर्वोत्तम और ‘गोदावरी’ को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार घोषित

नई दिल्ली, अगस्त (महासंवाद)
‘एकदा काय झालं’ फिल्म ने मराठी भाषा में सर्वोत्तम फिल्म का तो ‘गोदावरी’ मराठी फिल्म को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए पुरस्कार देने की घोषणा की गई। इसके साथ ही नॉन फीचर फिल्म श्रेणी में विशेष परीक्षक का पुरस्कार मराठी फिल्म ‘रेखा’ के लिए और सामाजिक मुद्दों पर नॉन फीचर फिल्म के लिए मराठी और हिंदी भाषा की फिल्म ‘थ्री टू वन’ की घोषणा की गई। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई।
राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में वर्ष 2021 के लिए 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की अपर सचिव निरजा शेखर, फ़िल्म लेखन परीक्षक समिति के अध्यक्ष यतींद्र मिश्रा, नॉन फिचर फिल्म परीक्षक समिति के अध्यक्ष वसंथ साई, फ़िल्म परीक्षक समिति के अध्यक्ष केतन मेहता ने विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की घोषणा की गई। फीचर फिल्मों की विभिन्न 32 श्रेणियों में पुरस्कारों की घोषणा की गई है, इसमें विभिन्न भाषाओं की बेहतरीन फिल्में भी शामिल हैं। जबकि नॉन फीचर फिल्म में विभिन्न 24 श्रेणियों में पुरस्कारों की घोषणा की गई।
साल 2021 में मराठी भाषा की फिल्म ‘एकदा काय झाल’ सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म बनी। फिल्म में पिता-पुत्र के रिश्ते की बेहद खूबसूरत और मार्मिक यात्रा को दर्शाया गया है। फिल्म को रजत कमल पुरस्कार के लिए घोषित किया गया है और निर्माता गजवंदना शो बॉक्स एलएलपी द्वारा तो सलिल कुलकर्णी द्वारा निर्देशित है।
‘गोदावरी (द होली वॉटर)’ मराठी फिल्म को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार की घोषणा की गई। इस फिल्म का निर्देशन निखिल महाजन ने किया। इस पुरस्कार का स्वरूप स्वर्ण कमल, 2 लाख 50 हजार नकद है।
नॉन फीचर फिल्म श्रेणी में सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में फिल्म ‘थ्री टू वन’ के लिए घोषित किया गया है। यह पुरस्कार ‘मिट्ठू’ के साथ संयुक्त रूप से मिला है। फिल्म ‘थ्री टू वन’ एफटीआईआई द्वारा निर्मित और हिमांशु प्रजापति द्वारा निर्देशित है। पुरस्कार का स्वरूप चांदी का कमल और 50,000 हजार रुपये नकद हैं।
‘रेखा’ मराठी नॉन फीचर फिल्म को विशेष परीक्षक श्रेणी में पुरस्कार की घोषणा की गई है। इस फिल्म का निर्देशन शेखर बापू रणखांबे ने किया है। पुरस्कार का स्वरूप रजत कमल और 1 लाख रुपये नकद हैं।
हिंदी की सबसे बेहतरीन फिल्म ‘सरदार उधम’ 
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2021 में दक्षिणी सिनेमा का जलवा ज्यादा देखने को मिला है और तेलुगू फिल्म ‘पुष्पा’ के लिए अल्लू अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दो अभिनेत्रियों के बीच साझा किया जाएगा। आलिया भट्ट को फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और कृति सेनन को फिल्म ‘मिमी’ के लिए पुरस्कार की घोषणा की गई है। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार ‘मिमी’ हिंदी फिल्म के लिए पंकज त्रिपाठी को और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार पल्लवी जोशी को ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के लिए देने की घोषणा की गई है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘रॉकेट्री : द नांबी इफेक्ट’ अंतरिक्ष वैज्ञानिक पर आधारित फिल्म को देने की घोषणा की गई है। जबकि संपूर्ण मनोरंजन की श्रेणी में तेलुगू फिल्म ‘आरआरआर’ को पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
नरगिस दत्त राष्ट्रीय एकता श्रेणी का पुरस्कार ‘द कश्मीर फाइल्स’ हिंदी फिल्म को घोषित किया गया है।
सिनेमा में समग्र उत्कृष्ट कैरियर के लिए दिया जानेवाला ‘दादा साहब फालके’ राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी। ऐसा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ